कार

400 किमी वाली MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब होगी लॉन्च

भारत में mg motors की इलेक्ट्रिक कार लॉन्च इसी साल होगी लॉन्च एक चार्जिंग में चलेगी 400किमी 3.1 सेकेंड में पकड़ लेगी 0 से 50 किमी की स्पीड
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2019, 12:14 PM IST
mg motors
400 किमी वाली MG मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली:MG motors भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है ये तो सभी को मालूम है। MG Hector SUV को लॉन्च करने के बाद अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG eZS एसयूवी लॉन्च करेगी। एमजी ने अपनी eZS एसयूवी को पिछले साल ग्वांगझू ऑटो शो में लॉन्च किया गया था। अब खबर आ रही है कि एमजी की eZS को भारत में नवंबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। आपको मालूम हो कि कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 400 किमी तक की दूरी तय करेगी। इन कारों से होगा मुकाबला-

MG eZS की टक्कर Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी। इसके अलावा मारुति की वैगन आर इलेक्ट्रिक सिगंल चार्ज पर 200 किमी चलेगी, वहीं महिन्द्रा की एक्सयूवी300 फुल चाईज पर 400 किमी तक चलेगी। वहीं कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख के आसपास होगी और सिंगल चार्ज में 300 किमी तक चलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि माइलेज के अलावा MG मोटर्स की इस कार में क्या खासियत है।

पॉवर और बैट्री-

कंपनी ने अपनी eZS में जो भारत में लॉन्च होगी उसमें 52.5 kWh वाली लीथियम आयन बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय करेगी। आपको बता दें कि इसके यूरोपियन मॉडल में 45.6 kWh वाली लीथियम आयन बैटरी लगी है, जो न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल (एनईडीसी) के हिसाब से 355 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस कार को डीसी चार्जर पर मात्र 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। वहीं एमजी की एसयूवी एसी वॉल सॉकेट पर चार्ज होने में 8 घंटे का वक्त लेगी। वहीं यह मात्र 3.1 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी।

कीमत- कीमत की बात करें तो एमजी अपनी इस एसयूवी को 20 लाख रुपए के आसपास रखेगी।

Published on: