
इन कारणों से पैसा वसूल होगी इलेक्ट्रिक Maruti Wagon R, सरकारी योजना की वजह से कीमत भी होगी बेहद कम
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता अगले साल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। हम बात कर रहे हैं मारूति Wagon R की। पूरे देश में Maruti कम से कम 50 WagonR इलेक्ट्रिक हैचबैक्स टेस्ट कर रही है। मीडिया खबरों की मानें तो ये कार बेहद किफायती होगी। खबरों के मुताबिक वैगन आर ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी। एक खबर के मुताबिक इसकी कीमत केवल 7 लाख रूपए से शुरू हो सकती है।
शहर में घूमना पसंद करने वालों को ये कार बेहद पसंद आएगी क्योंकि WagonR इलेक्ट्रिक को ऐसे लोगों के लिए काफी किफायती बनाएगा।
शानदार बैट्री इसे बनाएगी किफायती-
वैगन आर इलेक्ट्रिक कार में 72 वोल्ट सिस्टम होगा और 10 - 25kWh का बैटरी पैक होगा। वहीं वैगन आर ईवी सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं वैगन आर ईवी की खासियत होगी कि डीसी चार्जर से मात्र 40 मिनट की चार्जिंग में 75 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि 40 मिनट की चार्जिंग में कार 150 से 160 किमी की दूरी तय कर सकती है।
भारत सरकार देश के हाईवेज़ पर हर 25 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन बनाने पर काम कर रही है। इन चार्जिंग पॉइंट्स पर फ़ास्ट चार्ज आउटलेट भी होंगे जिनकी मदद से कार्स एक घंटे के अन्दर लगभग 80% तक चार्ज हो पाएंगी।
ये कारें भी आएंगी इलेक्ट्रिक अवतार में -
WagonR Electric के अलावे, और भी कई हाई रेंज इलेक्ट्रिक कार्स पर काम चल रहा है। Mahindra अपनी XUV300 Electric को 2020 के अंत के आसपास लॉन्च करेगी। Hyundai भी अपनी Kona Electric SUV के लॉन्च की तैयारी कर रही है।
इस वजह से होगी इतनी कं कीमत-
भारत सरकार FAME II स्कीम के अन्त्तिम डीटेल्स पर काम कर रही है जो इलेक्ट्रिक कार्स पर बड़ी सब्सिडी देगा।FAME II स्कीम के तहत कार की लागत का लगभग 25% हिस्सा भारत सरकार और राज्यों की सरकार मिल कर उठाएगी। इसी वजह से Maruti WagonR Electric जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रूपए होनी थी, अंत में 7 लाख रूपए की कीमत पर आएगी।
Published on:
22 Feb 2019, 3:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.