3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धाकड़ है 25 के माइलेज वाली मारुति की ये SUV, मात्र 2.5 रूपए प्रति किमी है चलाने का खर्च

Maruti S Cross है सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट एक बार टंकी फुल करने पर तय करती है 1200 किमी की दूरी 1 लीटर में चलती है 25 किमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Feb 2019, 11:35 AM IST

S CROSS

धाकड़ है 25 के माइलेज वाली मारुति की ये SUV, मात्र 2.5 रूपए प्रति किमी है चलाने का खर्च

नई दिल्ली: कार स्पेशली suv खरीदने के बाद न सिर्फ उसका माइलेज बल्कि रेंज भी काफी मैटर करती है। दरअसल इन गाड़ियों का इस्तेमाल अक्सर लोग लॉन्ग ड्राइव और ट्रिप के लिए करते हैं। हमारे देश में कई ऐसी suvs मौजूद हैं जो एक बार टंकी फुल कराने पर 1000 से ज्यादा किमी की दूरी तय करती हैं। आज हम आपको जिस suv के बारे में बताने जा रहे हैं उसे प्रति किलोमीटर चलाने का खर्च मात्र 3 रूपए से कम या स्पष्ट शब्दों में कहे तो 2 रूपए 60 पैसे का है। यानि अगर आप suv खरीदने की सोच रहे हैं तो ये suv आपकी राइट च्वायस हो सकती है।

सनरूफ नहीं खुले छत अवतार में ऐसी दिखेंगी ये SUVs, देखें वीडियो

हम बात कर रहे हैं Maruti S Cross की। इस suv के डीजल इंजन, फ्यूल टैंक कपैसिटी और ARAI सर्टिफाइड माइलेज के आधार पर बात करें तो ये कार बेहद किफायती है।

इंजन - मारुति की इस क्रॉसओवर एसयूवी में 1.3-लीटर का डीजल इंजन है, जो 88.5 Bhp का पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है और इसका माइलेज 25.1 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसमें 48-लीटर कैपासिटी का फ्यूल टैंक दिया गया है। टैंक फुल होने पर एस-क्रॉस 1,204 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

15 रूपए की कोल्डड्रिंक से चमकाएं लाखों की बाइक, हमेशा दिखेगी नई

यानि अगर आज की तारीख में आप डीजल के प्राइस को 66 रूपए माने और 48 लीटर फ्यूल भराने पर 1200 किमी की दूरी तय करती है तो 1 किमी की दूरी तय करने का खर्च 2.66 रूपए आता है।

फीचर्स- इस क्रॉसओवर में सेफ्टी पर खासा ध्यान दिया गया है रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स, दिए गए हैं। ये फीचर्स आपको सभी वेरियंट्स में दिए जा रहे हैं।आपको मालूम हो कि डेल्टा ट्रिम वेरिएंट में पुश स्टार्ट बटन के साथ स्मार्ट की फंक्शन भी होगा। इसमें ऑटो फोल्डिंग ORVMs और टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल भी ऑफर किए जाएंगे।

बाइक का माइलेज बढ़ाने के अचूक तरीके, हर महीने होगी हजारों की बचत

कीमत- कीमत की बात करें तो Maruti S Cross के सिग्मा वेरियंट से कीमत अब ₹ 8.85 लाख से शुरू होकर अल्फा वेरियंट के ₹ 11.45 लाख तक जाती है।