4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 एयरबैग और इस खास फीचर के साथ लॉन्च हुई फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

7 सीटर फुल साइज एसयूवी एंडेवर फेसलिफ्ट लॉन्च 6 एयर बैग, हिल लॉन्च असिस्ट, क्रूज कंट्रोल हैं मेन फीचर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Feb 2019, 4:09 PM IST

ford

6 एयरबैग और इस खास फीचर के साथ लॉन्च हुई फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

नई दिल्ली: फोर्ड इंडिया ने अपनी 7 सीटर फुल साइज एसयूवी एंडेवर फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। 50 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यहां जानना जरूरी है कि Ford Endeavour का मौजूदा मॉडल साल 2016 में लॉन्च हुआ था। तीन साल बाद अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है।

इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 28.19 लाख रुपए है। नई फोर्ड एंडेवर दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी, इसके 2.2 लीटर इंजन की कीमत 28.19-30.60 लाख रुपए है जबकि 3.2 लीटर इंजन की कीमत 32.97 लाख रुपए है। फोर्ड की इस फ्लैगशिप एसयूवी में कई सारे लेटेस्ट फीचर्स दिए हैं।

65 का माइलेज देता है हीरो का ये स्कूटर, कीमत मात्र 19,990 रुपए

इस कार की खास बातें-

फेसलिफ्ट मॉडल को फोर्ड सिर्फ टाइटेनियम और नए टाइटेनियम+ ट्रिम में ही लॉन्च किया गया है। जबकि पहले मिलने वाले एंट्री लेवल 'ट्रेंड' वैरिएंट को अब डिस्कंटीन्यू कर दिया जाएगा। कार के इंटीरियर को नए बेज और ब्राउन कलर से डेकोरेट किया गया है जबकि पहले एंडेवर के केबिन में ब्लैक और बेज कलर दिया गया था जिसे अब रिप्लेस कर दिया गया है। एसयूवी में नए हेडलैंप, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स और ने एचआईडी हेडलैंप दिए गए हैं। कार में नया डिफ्यूज्ड सिल्वर कलर ऑप्शन दिया गया है।

25 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल वाहनों की कीमतें, जानें इसके पीछे की वजह

कुछ ऐसी दिखेगी कार- अपडेटेड फोर्ड एंडेवर में नई ट्रिपल स्लट ग्रिल जिसे नए तरह से डिजाइन किया गया है वहीं इसके फॉग लैंप के चारों तरफ न्यू ब्लैक पेंट बिजल देखने को मिलेंगे।

फीचर्स- एंटरटेनमेंट के लिए इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो फोर्ड एक्सीलेंट Sync3 यूजर इंटरफेस से लैस है जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इस कार में बेस वैरिएंट (टाइटेनियम) में ही 6 एयर बैग, हिल लॉन्च असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेड लैंप, रियर व्यू कैमरा विथ पार्किंग गाइडलाइन, टायर प्रेशर मॉनिटिरिंग सिस्टम स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर दिए गए हैं।

टाइटेनियम+ वैरिएंट में एक्स्ट्रा Knee एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, इंनर इलेक्ट्रोक्रोमिक रियरव्यू मिरर और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

इन कारणों से पैसा वसूल होगी इलेक्ट्रिक Maruti Wagon R, जानकर आप भी खरीदेंगे

इन कारों से होगा मुकाबला-

इस कार का मुकाबला महिंद्रा अल्टूरस, टोयोटा फॉर्च्युनर, स्कोडा कोडिएक से होगा। नई एंडेवर को सिर्फ डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

कीमत- इस कार की कीमत 28 लाख से 32.97 लाख तक जाएगी।