कार

नए अवतार में आ रही है Maruti की 7-सीटर कार, सड़कों पर पहली बार दौड़ती आई नजर

इसमें कोई रहस्य नहीं है कि मारुति सुजुकी ने 2022 में भारत में बहुत सारी कार लॉन्च की हैं, और इस महीने भारत में नई मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा करने के लिए तैयार है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2022, 8:28 PM IST
ertiga-amp.jpg
Maruti Ertiga

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति इस साल कई नए मॉडल लॉन्च करेगी। जिनमें नई और खासतौर पर सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि कंपनी अपनी अर्टिगा पर चुपचाप काम कर रही है। जिसकी हाल ही में टेस्टिंग की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अपडेटेड मॉडल ऑनबोर्ड नई तकनीकों के साथ आएंगे। वहीं आगामी नई ब्रेज़ा और Ertiga और XL6 के फेसलिफ़्ट वर्जन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। बताते चलें, कि वर्तमान में इन कारों में 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।


इसमें कोई रहस्य नहीं है कि मारुति सुजुकी ने 2022 में भारत में बहुत सारी कार लॉन्च की हैं, वहीं कंपनी पहले ही मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी लॉन्च कर चुकी है और इस महीने भारत में नई मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा करने के लिए तैयार है। कुल मिलाकर कहना गलत नहीं होगा कि इस साल भारत में नई आगामी कार हाल ही में देश में एक परीक्षण के दौरान देखी गई थी।


डिजाइन में मिलेंगे बदलाव


सामने आई तस्वीरों में हम एक नई ग्रिल देख सकते हैं जो कि अब तक का एकमात्र बदलाव है। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि कार में वही हेडलैंप क्लस्टर, बंपर, अलॉय व्हील, टेल लाइट आदि बरकरार हैं, जो मौजूदा मॉडल में देखा गया है। वहीं कार के इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री के अलावा और कोई बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें : Kia ने पेश की नई हाइब्रिड कार Sportage! एडवांस फीचर्स के साथ देती है 51Km का शानदार माइलेज़


इसका मतलब यह है कि एमपीवी को मौजूदा मॉडल की तरह ही फीचर्स मिलते रहेंगे। यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल और फोल्डिंग विंग मिरर, पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, आदि शामिल होंगे।


इंजन पर अपडेट
इंजन की बात करें तो 2022 मारुति एर्टिगा फेसलिफ्ट उसी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस रहेगी। जो वर्तमान में दिया गया है। यह मोटर 105 बीएचपी की पॉवर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए जैसा कि हमनें बताया कि नया छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल होने की उम्मीद है।

Updated on:
9 Feb 2022, 8:28 PM IST
Published on: