29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Baleno से लेकर Jimny तक भारत आ रही हैं, 4 नई एसयूवी, सनरूफ के साथ मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी 2023 के अंत तक भारतीय बाजार में चार एसयूवी लॉन्च करने पर विचार कर रही है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 9 Feb 2022, 5:43 PM IST

maruti_jimny_interior-amp.jpg

Upcoming Maruti Cars

Upcoming Maruti Cars: भारतीय कार बाजार में एसयूवी की डिमांड पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ रही है, इसी ट्रेंड के चलते कार निर्माता इन दिनों इस सेगमेंट पर काफी फोकस कर रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी इन दिनों एसयूवी बाजार में काफी ध्यान दे रही है। जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी 2023 के अंत तक भारतीय बाजार में चार एसयूवी लॉन्च करने पर विचार कर रही है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Maruti Vitara Brezza

1. इस सूची की सबसे पहली कार नई जेनरेशन मारुति विटारा ब्रेज़ा है, मारुति सुजुकी इस साल भारत में अगली पीढ़ी की विटारा ब्रेज़ा पेश करेगी। इस अपडेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी की स्पाई तस्वीरें कई बार सामने आई हैं, जिनमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले अधिक शार्प बाहरी डिज़ाइन दिया गया है, वहीं उम्मीद की जा रही है, कि नए-जेनरेशन मॉडल में कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जिनमें सनरूफ, छह एयरबैग आदि शामिल होंगे।


2. New Mid-size SUV


टोयोटा के साथ साझेदारी में मारुति भारतीय बाजार के लिए हुंडई क्रेटा की प्रतिद्वंद्वी एसयूवी भी तैयार कर रही है। इस आगामी मॉडल के डीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है, और यह संभवतः 1.5 लीटर पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होगा। मिली जानकारी के मुताबिक यह मिड साइज एसयूवी इस साल के अंत में मारुति सुजुकी के लाइनअप में एस-क्रॉस की जगह लेगी, और इस साल के अंत तक भारत में पेश हो सकती है।


ये भी पढ़ें : Kia ने पेश की नई हाइब्रिड कार Sportage! एडवांस फीचर्स के साथ देती है 51Km का शानदार माइलेज़

3. Baleno Based Crossover

इंडो-जापानी निर्माता जल्द मारुति बलेनो पर बेस्ड क्रॉसओवर और कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लाइनअप में जोड़ने की योजना बना रही है, यह नया क्रॉसओवर बलेनो हैचबैक पर आधारित होगा, और यह उम्मीद है, कि यह बलेनो से कई डिजाइन एलिमेंट्स को साझा करेगा। रिपोर्टों के अनुसार, यह एक कूप SUV होगी, जिसमें कई प्रीमियम सुविधाएँ दी जाएंगी।


ये भी पढ़ें : Mercedes के दरवाजें में आई उंगली, निराश व्यक्ति ने कोर्ट में फाइल किया केस, बोला "आज मैं अपनी पत्नी पर निर्भर हुॅं

4.Maruti Jimny

इसके अलावा कंपनी 5-डोर मारुति जिम्नी को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने की योजना बना रही है। हालाँकि, हमें अंतर्राष्ट्रीय-स्पेक 3-डोर मॉडल नहीं मिलेगा, लेकिन एक नया 5-डोर वर्जन खास तौर पर भारत के लिए डिज़ाइन किया गया है। 5-डोर जिम्नी के 3-डोर मॉडल के समान 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होने की उम्मीद है, हालांकि कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि इसके बजाय कंपनी जिम्नी में एक टर्बो-पेट्रोल इंजन की पेशकश कर सकती है।