कार

मात्र 250 रूपए बचाकर घर ला सकते हैं लाखों की Maruti Swift, यहां जानें पूरा प्लान

250 रूपए हर दिन बचाकर खरीद सकते हैं कार ईएमआई पर इस तरह खरीदें कार हर बैंक का अलग होता है इंटरेस्ट रेट
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2019, 4:32 PM IST
maruti
मात्र 250 रूपए बचाकर घर ला सकते हैं लाखों की Maruti Swift, यहां जानें पूरा प्लान

नई दिल्ली: हर इंसान चाहता है कि वो कार में पूरे परिवार को साथ लेकर बाहर घूमने जाएं। लेकिन आज भी ये ख्वाब कई लोगों के लिए ख्वाब ही होता है। दरअसल कार खरीदना जितना आसान लगता है उतना होता नहीं। आज भी कई लोग कीमत और बजट के चलते कार नहीं खरीद पाते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा प्लान बताने वाले है जिसमें हर दिन 250 रूपए बचाकर आप Maruti Swift जैसी कार ला सकते हैं.

दरअसल पूरी पेमेंट एक साथ देने के बजाय आप कार को फाइनेंस करा सकते हैं। इसके लिए 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देना होगा, अगर आप LXI वेरियंट खरीदते हैं तो आपको एक लाख रुपये डाउन पेमेंट करना होगा। डाउन पेमेंट के बाद बाकी बचे 3.99 लाख रुपये को छह साल के लिए फाइनेंस कराएं। 9.25 पर्सेंट इंट्रेस्ट रेट से हर महीने आपको 7242 रुपये की ईएमआई चुकानी पड़ेगी। इसे प्रतिदिन के हिसाब से देखेंगे, तो मात्र 241 रुपये यानी करीब 250 रुपये ही पड़ेगा।

अलग-अलग बैंक अलग-अलग इंस्ट्रेस्ट रेट पर कार लोन देते हैं। ज्यादा जानकारी के डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

मारुति स्विफ्ट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। स्विफ्ट का पेट्रोल इंजन 1197cc और डीजल इंजन 1248cc का है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन उपलब्ध है।

माइलेज की बात करें तो स्विफ्ट के पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरियंट का माइलेज 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Published on: