
Thar और XUV500 को धूल चटा देगी नई scorpio, इस तरह के होंगे फीचर्स
नई दिल्ली: Mahindra अपनी कई कारों को अपडेट करके मार्केट में लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। Thar के बाद अब कंपनी अपनी सबसे पापुलर कार scorpio को भी अपग्रेड करने वाली है। आपको मालूम हो कि महिन्द्रा की इस SUV में बिल्कुल नया 2.0-लीटर डीजल इंजन होगा जिसे फिलहाल विकसित किया जा रहा है. ये इंजन नए Scorpio में 160 बीएचपी उत्पन्न करेगा।
भारत में नए BS-VI उत्सर्जन नियम लागू किये जायेंगे। ये नए उत्सर्जन नियम एक पूरे जनरेशन को छोड़ कर BS-VI लेवल से अभी वाले BS-IV लेवल पर आएँगी। नए उत्सर्जन नियमों का पालन अकरने के लिए Mahindra एक बिलकुल नए डीजल इंजन को विकसित कर रही है जो भविष्य की Mahindra गाड़ियों में मिलेंगी।
नए जनरेशन वाले Scorpio और नयी XUV500 में से किस गाड़ी को मार्केट में पहले लॉन्च किया जायेगा लेकिन उम्मीद है की Mahindra पहले नए Scorpio को ही लॉन्च करेगी।
Mahindra अगले जनरेशन वाले Scorpio में एक 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन ऑफर कर सकता है। और इस बात की प्रबल संभावना है की अगले जनरेशन वाले मॉडल के साथ ऑटोमैटिक वर्शन भी लॉन्च कर दिया जायेगा।
नयी Mahindra Scorpio को अगले साल लॉन्च किया जायेगा और इसके पहले नयी Mahindra Thar को लॉन्च किया जा सकता है और इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। यहाँ तक की Mahindra Thar में भी इसी नए 2.0-लीटर इंजन होने की उम्मीद है लेकिन ये Scorpio से कम पॉवर उत्पन्न करेगा। अगले जनरेशन वाली Mahindra XUV500 में भी यही नया 2.0-लीटर इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है।
Updated on:
4 Mar 2019, 5:16 PM IST
Published on:
4 Mar 2019, 5:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.