4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

58 साल पुरानी इस मर्सडीज को चलाते थे JRD TATA, आज भी सड़क पर भर सकती है रफ्तार

JRD Tata चलाते थे मर्सिडीज कार उसी हालात में सहज कर रखी गई है कार आज भी चल सकती है कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Mar 2019, 2:55 PM IST

mercedes

58 साल पुरानी इस मर्सडीज को चलाते थे JRD TATA, आज भी सड़क पर भर सकती है रफ्तार

नई दिल्ली: देश के सबसे सफल बिजनेसमैन में से एक जेआरडी टाटा का नाम भला कौन नहीं जानता। टाटा ग्रुप के संस्थापक रहे जेआरडी टाटा अपने जमाने में लग्जरी कार मर्सिडीज चलाते थे। एक बार फिर से उनकी कार मर्सिडीज बेंज 190D को स्पॉट किया गया है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की पूरी कहानी-

तस्वीर में दिख रही यह कार 1961 मॉडल मर्सिडीज बेंज है जिसे अब ई क्लास के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में इस कार के मालिक अशोक चांडक ने कार को उसी रूप में संभाल कर रखा है।

इस नाम से लॉन्च होगी Hyundai की नई कनेक्टड SUV, फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ जानें यहां

इस कार को जर्मनी से खास जेआरडी टाटा के लिए भारत लाया गया था। 1961 में भारत आई इस कार का रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी 1962 को पुणे आरटीओ में कराया गया था।

दरअसल अशोक चांडक जी को पुरानी कारों का शौक है इसी वजह से टाटा की पुरानी कार को 2008 में टाटा के अधिकारियों ने चांडक को बेच दिया। मर्सिडीज बेंज 190D अपने समय की सबसे महँगी व लग्जरी कारों में एक थी। अपने जमाने की बेहद शानदार इस कार को अशोक जी ने उसी जूनून से संभाल कर रखा है।

बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च हुई Bajaj की नई बाइक, 1 लीटर में चलती है 100 किमी

इसके इंटीरियर को भी बहुत अच्छे से मेंटेन किया गया है लेकिन लेदर के सीट व पुराने एसी की जगह नए एसी लगाए गए है। अशोक जी के अनुसार यह कार अभी भी 120 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकती है।