
बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च हुई Bajaj की नई बाइक, 1 लीटर में चलती है 100 किमी
नई दिल्ली: Bajaj ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल Platina 100 का नया सस्ता वर्जन लॉन्च किया है। किक स्टार्ट और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस ये Bajaj Platina 100 KS CBS इसके इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरियंट से करीब 7000 रुपये सस्ती है। इस बाइक को कंपनी ने 40,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।नई बजाज प्लेटिना सिल्वर डेकल्स के साथ ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड जैसे कलर्स में उपलब्ध है।
सीबीएस से लैस होने के कारण इस बाइक से दुर्घटना की आशंका कम रहेगी, क्योंकि सीबीएस फीचर ब्रेक लगाने पर फ्रंट और रियर ब्रेक के बीच ब्रेक फोर्स का डिस्ट्रिब्यूशन करता है। इससे अच्छे बैलेंस के साथ टू-वीलर का ब्रेक डिस्टेंस (ब्रेक लगने की दूरी) कम होता है।
इंजन- इस बाइक के इंजन में कोई भी चेंज नहीं किया गया है । इसमें भी पुराने मॉडल की तरह ही 102cc, 2-वॉल्व, सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन लगा है। जो 7,500rpm पर 7.9hp का पावर और 5,500rpm पर 8.3Nm टॉर्क जनरेट करता है। प्लेटिना का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट और रियर, दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
प्लेटिना का फ्यूल टैंक 11.5-लीटर कपैसिटी का है। कंपनी का दावा है कि प्लैटिना की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक में एलईडी डीआरएल हेडलैम्प दिए गए हैं। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि प्लेटिना का माइलेज 96.9 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Published on:
27 Mar 2019, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.