कार

Hyundai का महाबचत ऑफर, इन शानदारों कारों पर दे रही है 1.5 लाख से ज्यादा की छूट

अगर आप भी hyundai की कारों को पसंद करते हैं तो आपके लिए इन कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका है क्योंकि कंपनी अपनी कारों पर लाखो रूपए
2 min read
xcent
Hyundai का महाबचत ऑफर, इन शानदारों कारों पर दे रही है 1.5लाख से ज्यादा की छूट

नई दिल्ली: Hyundai की कारें लग्जरी फील देती है और लोगों की ड्रीम कारों में आती हैं। लोगों की टॉप च्वॉयस में रहने वाली ये कार कंपनी आजकल अपनी कारों पर भारी छूट दे रही है। तो अगर आप hyundai की कार खरीदना चाहते हैं तो ये बेस्ट मौका हो सकता है।चलिए आपको डीटेल में बताते हैं कौन सी कार पर कितना ऑफर चला रहा है।

Grand i10-

Hyundai की ये कार काफी डिमांड में रहती है।इसके प्रीमियम पेट्रोल मॉडल Magna, Sportz और Asta की एक्स शोरूम कीमत 5000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पेट्रोल वर्जन पर 95,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसमें 50,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 5000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं, डीजल वर्जन पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसमें 50,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 45,000 रूपए एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट पा सकते हैं।

Verna-

7.9 लाख रुपये की शुरूआती कीमत वाली अपनी सबसे शानदार सिडान कार Verna के सभी वेरिएंट पर कंपनी 40,000 रुपये की छूट दे रही है। इसमें 20,000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट और 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत है।

Elantra-

शानदार लुक वाली, किफायती फुल साइज सेडान के पेट्रोल मॉडल पर कंपनी 77,000 रुपये और डीजल मॉडल पर 83 हजार रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस दे रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 13.65 लाख रुपये है।

xcent-

Xcent के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर कंपनी 90 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।इसमें 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 45,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्कांउट शामिल है। Xcent ‘E’ वेरिएंट पर यह छूट लागू नहीं है।

इसके अलावा Tuscon, i20 जैसी कारों पर भी जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। इन ऑफर्स को अवेल कराने के लिए कस्टमर्स को कुछ नियम मानने पड़ेंगे।

Published on:
20 Aug 2018 11:59 am