कार के स्केच से पता चल रहा है कि इसमें स्मार्ट-लुकिंग एलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें हल्की ढ़लान वाली छत और मस्कुलर शोल्डर लाइन के साथ रूफ-माउंटेड स्पॉयलर फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स, स्टाइलिश हैडलैंप्स और फॉगलैंप्स दिए जाएंगे। इनमें से कुछ फीचर्स को पिछले कुछ महीनों में टेस्टिंग के दौरान देखा था, जिससे इसकी पुष्टि की जा सकती है।