
इन धाकड़ SUV कारों पर मिल रहा 2 लाख का बंपर डिस्काउंट, अब आम आदमी का सपना होगा पूरा
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस समय एसयूवी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। खासतौर पर युवाओं को एसयूवी ज्यादा पसंद आ रही है, जिसको देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी सेल में इजाफा करने के लिए इन एसयूवी पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप नई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीदारी के लिए इससे अच्छा मौका आपको दोबारा मिलना मुश्किल है। आइए जानते हैं किन-किन एसयूवी पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
होंडा बीआर-वी (Honda BR-V)
होंडा बीआर-वी में 1497 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 117 बीएचपी की पावर और 145 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली इस एसयूवी की खरीद पर 1 लाख रुपये की नकद छूट दी जा रही है।
होंडा सीआर-वी (Honda CR-V)
होंडा सीआर-वी में 2354 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 187 बीएचपी की पावर और 226 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली इस एसयूवी की खरीद पर 1.5 लाख रुपये की नकद छूट दी जा रही है।
रेनॉल्ट कैप्चर (Renault Captur)
रेनॉल्ट कैप्चर में 1461 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 108 बीएचपी की पावर और 240 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली इस एसयूवी की खरीद पर 2 लाख रुपये की नकद छूट दी जा रही है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio)
महिंद्रा स्कॉर्पियो में 2609 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स वाली इस एसयूवी पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ 15 हजार रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। स्कॉर्पियो के एस5, एस7 और एस11 वेरिएंट पर ही ये डिस्काउंट मिल रहा है।
महिंद्रा टीयूवी 300 (Mahindra TUV 300)
महिंद्रा टीयूवी 300 में 1493 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 100 बीएचपी की पावर और 240 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली इस एसयूवी की खरीद पर 50 हजार रुपये की नकद छूट दी जा रही है।
Published on:
19 Aug 2018 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
