दुनिया की इस सबसे महंगी कार को बॉक्सर फ्लोयड मेवेदर (Floyd Mayweather) ने खरीदा हुआ है। फ्लोयड मेवेदर दुनिया की महंगी और शानदार कारों के शौकीन हैं, जिसके चलते उनके पास बेंटले मल्सैन (Bentley Mulsanne), रोल्स रॉयस ड्रॉपहेड (Rolls Royce Drophead), रोल्स रॉयस फैनोटॉम ड्रॉपहेड कूप (Rolls Royce Phanotom Drophead Coupe), फेरारी 599 (Ferrari 599), फेरारी 458 (ferrari 458), मर्सिडीज-बेंज एस 600 (Mercedes-Benz S600), लैंबोर्गिनी अवेन्टडोर (lamborghini aventador), मर्सिडीज एसएलएस (Mercedes SLS), बुगाटी वेरॉन (Bugatti Veyron), फेरारी एफ 430 (Ferrari F430) और लेम्बोर्गिनी मुर्सिएलागो (Lamborghini Murcielago) जैसी शानदार कारों का कलेक्शन है।