भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे व्यक्ति थे, जिनके राजनीति करने के तरीके की तारीफ पूरी दुनिया करती है। अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि उनके विरोधी भी उनसे सीधे तौर पर विरोध नहीं कर पाते थे। जी हां ये बात तो सभी जानते हैं कि अटल जी एक शानदार लेखक, कवि और राजनेता थे, लेकिन क्या आपको पता है कि अटल जी को स्कूटर चलाना भी पसंद था। आइए जानते हैं अटल जी के इस शौक के बारे में।