जर्मनी की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मर्सिडीज बेंज अपनी लग्जरी कारों के लिए तो जानी ही जाती है, लेकिन इस हाल ही में मर्सिडीज बेंज ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की है।केरल इस समय बाढ़ जैसी खतरनाक प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है ऐसे में लोगों से मिलने वाली धनराशि बहुत ज्यादा मददगार साबित होगी। मर्सिडीज बेंज 25 लाख रुपये राष्ट्रीय राहत निधि कोष में देगी और भारत में मर्सिडीज बेंज के डीलर मिलकर 5 लाख रुपये बाढ़ पीड़ितों को दान में देंगे।