कार

जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक हैं इन 2 सस्ती कारों के दीवाने, पर्सनल लाइफ में करते हैं इनकी सवारी

जगुआर और लैंडरोवर बनाने वाली कंपनी के मालिक खुद जिन कारों से चलते हैं उनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पर्सनल लाइफ में

2 min read
जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक हैं इन 2 सस्ती कारों के दीवाने, पर्सनल लाइफ में करते हैं इनकी सवारी

नई दिल्ली: टाटा संस के मालिक रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूरी दुनिया में अपनी बिजनेस स्किल्स से टाटा का झंडा बुलंद करने वाले रतन टाटा की लीडरशिप में ही कंपनी ने जगुआर जैसी कार को अपने अंडर में लिया है। जगुआर और लैंडरोवर बनाने वाली कंपनी के मालिक खुद जिन कारों से चलते हैं उनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पर्सनल लाइफ में ऑफिस और लोकल सफर के लिए रतन टाटा बेहद सस्ती कारों का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें

टाटा ने पेश किया इस सस्ती SUV का नया अवतार, देखकर दंग रह जाएंगे आप

चौंकिए नहीं क्योंकि ये बात एकदम सच है। वैसे तो टाटा के कारों के कलेक्शन में फरारी मर्सिडीज जैसी कारें भी शामिल हैं लेकिन जिन 2 कारों के नाम ने हमारा ध्यान खींचा वो हैं Tata Nexon और Honda Civic. चलिए आपको बताते हैं इन 2 सस्ती कारों के बारे में।

Tata Nexon- टाटा नेक्सॉन रतन टाटा के कार कलेक्शन में लेटेस्ट एडीशन है। 4 मीटर वाली ये suv आम आदमियों के बीच काफी पापुलर है। रतना टाटा Nexon की डीजल वेरिएंट चलाते हैं और इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन लगा है जो 108 bhp की पॉवर और 260 nm का टॉर्क जनरेट करता है।

माइलेज- टाटा की खुद की कंपनी में बनी इस suv के डीजल वेरिएंट का माइलेज 21.5 kmpl है जबकि पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 17 kmpl है।

कीमत- टाटा नेक्सॉन की कीमत 6.16 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 10 लाख तक पहुंचती है।

Honda Civic- रतन टाटा की दूसरी सस्ती कार है होंडा की सिविक। सफेद रंग की सिविक की अब तक कंपनी ने 50000 यूनिट्स बेची थी जिसमें से 1 कार होंडा के कंप्टीटर टाटा मोटर्स के मालिक भी चलाते हैं।

ये भी पढ़ें

इस कंपनी ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक suv, एक चार्जिंग में चलेगी 450 किलोमीटर
Published on:
08 Sept 2018 05:02 pm
Also Read
View All