नई दिल्ली: फाइनली मर्सिडीज ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक suv EQCलॉन्च कर दी है।यह कंपनी के सब ब्रांड EQ का पहला प्रोडक्शन मॉडल है। कंपनी ने इस एसयूवी को सिंपल लुक्स के साथ लॉन्च किया है लेकिन सिंपल और क्लीन लुक्स की वजह से ये काफी आकर्षक नजर आती है।लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी का मुकाबला जगुआर आई-पेस, टेस्ला मॉडल एक्स जैसी पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।