जिन लोगों के पास ज्यादा पैसा नहीं है और वो नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर उनके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
अगर आप नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। इन कारों को कम कीमत में खरीदने के साथ-साथ सिर्फ कुछ पैसा डाउन पैमेंट देने के बाद आसान ईएमआई में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे घर ले जा सकतें हैं ये कारें...
देश में बहुत सी फाइनेंस कंपनियां और बैंक हैं जो कि कारों को सिर्फ 20 प्रतिशत डाउन पैमेंट पर खरीदने का मौका दे रही हैं। यानी कि सिर्फ 20 प्रतिशत अमाउंट पहले दीजिए और बाकि का 80 प्रतिशत पैसा आसानी से खाते कमाते हुए देते रहिए। भारत में मीडियम क्लास फैमिली के लिए मारुति सुजुकी, डैटसन और रेनोल्ट की कारें मौजूद हैं, जिन्हें मात्र 50 हजार रुपये ईएमआई देकर खरीदा जा सकता है।
इन कारों की सबसे बड़ी खासियत है ये कि इनकी कीमत जितनी ज्यादा कम है तो इन्हें खरीदना भी आसान है और उसके साथ-साथ इन कारों को चलाना बेहद ही आसान भी है। इन कारों का मैंटेनेंस कम है और इनका माइलेज सबसे ज्यादा है। ये कंपनिया अधिक से अधिक बिक्री करने के लिए ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही हैं। ये हैं वो कारें जो सबसे ज्यादा किफायती दामों पर मिल रही हैं।
ऑल्टो 800 (Maruti Suzuki Alto 800)
ऑल्टो 800 में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47.3 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 2.51 लाख रुपये है, जिसे 50,200 रुपये डाउन पैमेंट देकर खरीदा जा सकता है।
डैटसन रेडी-गो (Datsun Redi-GO)
डैटसन रेडी-गो में 799 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 53 बीएचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपये है, जिसे 48,200 रुपये डाउन पैमेंट देकर खरीदा जा सकता है।
रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid)
रेनॉल्ट क्विड में 799 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 53 बीएचपी की पावर और 72 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 2.66 लाख रुपये है, जिसे 50 रुपये डाउन पैमेंट देकर खरीदा जा सकता है।