कार

मात्र 19,856 रूपए देकर घर ले जाएं Skoda की लाखों की कारें, जानें क्या है पूरा ऑफर

skoda की कार खरीदना होगा आसान कंपनी ने निकाला लीज ऑफर 5 साल तक किराए पर ले सकते हैं कार
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2019, 11:04 AM IST
SKODA
मात्र 19,856 रूपए देकर घर ले जाएं Skoda की लाखों की कारें, जानें क्या है पूरा ऑफर

नई दिल्ली:Skoda की कारें धांसू तो होती हैं लेकिन इनकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है यही वजह है कि हर कोई इन कारों को नहीं खरीद पाता। अगर आप भी कम बजट की वजह से हमेशा दूसरी कंपनी की कारें खरीद लेते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा ऑफर बताएंगे जिससे मात्र 19,856 रूपए देकर आप skoda की कोई भी कार घर ले जा सकते हैं।

दरअसल स्कोडा इंडिया ने जापानी स्वामित्व वाली सहायक कंपनी OAIS के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है । जिसके तहत कंपनी 19,856 रुपये के शुरूआती मासिक शुल्क पर गाड़ियां लीज पर दे रही है।दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे 8 शहरों में शुरू हुए प्लान के तहत कंपनी रैपिड (Rapid), ऑक्टेविया (Octavia), सुपर्ब (Superb) और कोडियाक (Kodiaq) को पांच साल तक के लिए किराए पर लेने का विकल्प दिया जाएगा।

लीज पर मिलने वाली कारों में रोड टैक्स, इंश्योरेंस, ब्रेकडाउन असिस्टेंस, एक्सिडेंटल रिपेयर, एंड-टू-एंड मेंटेनेंस, शेड्यूल टायर और बैटरी में बदलाव और एक रिप्लेसमेंट व्हीकल जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होगी।

स्कोडा ने हाल ही में अपनी आगामी एसयूवी के दो स्केच जारी किए हैं, जिसका नाम स्कोडा 'कामीक' रखा गया है। Kamiq को स्कोडा अगले साल की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर उतार सकती है।

Updated on:
23 Mar 2019, 11:04 AM IST
Published on: