कार

नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक सबकी पसंद है टाटा की ये SUV

अगर आप भी टाटा सफारी ( Tata Safari ) एसयूवी खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको इसके फीचर्स और पावर के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
 Tata Safari
नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक सबकी पसंद है टाटा की ये SUV

भारत में जब भी नेताओं का काफिला निकलता है तो उसमें एसयूवी सबसे ज्यादा नजर आती हैं और जो कि देखने में बहुत ज्यादा दमदार लगती हैं। एसयूवी आज के दौर में युवाओं को भी सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको भारत की मशहूर एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। टाटा सफारी एसयूवी का लुक काफी ज्यादा दमदार है, जिस कारण ये एसयूवी बड़ी फैमिली वाले भी काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी टाटा सफारी एसयूवी खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको इसके फीचर्स और पावर के बारे में बता रहे हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो टाटा सफारी में 2179 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 138 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, एसी, पावर विंडो, पावर ब्रेक और म्यूजिक सिस्टम जैसे ज्यादा दमदार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर डीजल में 13.93 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। मात्र 15.8 सेकंड में ये एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

Published on:
23 Nov 2018 04:11 pm