कार

मात्र 4.84 लाख में मिल रही है Tata की ये लग्जरी कार, फीचर्स में AUDI और BMW को देगी टक्कर

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार टाटा टिगोर (Tata Tigor) में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

2 min read
मात्र 4.84 लाख में मिल रही है Tata की ये लग्जरी कार, फीचर्स में AUDI और BMW को देगी टक्कर

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा की बेहतरीन कार टाटा टिगोर (Tata Tigor) भारत में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। जहां टाटा पहले मजबूत गाड़ियों पर ध्यान देती थी अब लुक्स और फीचर्स पर भी अधिक ध्यान दे रही है। जी हां कंपनी टिगोर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाकर दे सकती है। इस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वाली कार की फोटोज इंटनरेट पर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होगा ये नया सिस्टम।

ये भी पढ़ें

दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर है Kawasaki की ये Bike

कैसा होगा नया सिस्टम
टाटा टिगोर के इस नए मॉडल को एक आॅटो न्यूज वेबसाइट ने स्पॉट किया है। नई टाटा टिगोर में में सेंट्रल यूनिट पहले से बड़ी है, इसमें रेजोल्यूशन बेहतर है और ब्राइटनेस भी अधिक होगी। अब इस स्क्रीन पर दिन में भी आसानी से देखा जा सकता है और जानकारियों को पढ़ा जा सकता है।

फिलहाल टाटा टिगोर में अभी Harman का 5.0 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो कि वॉइस कंट्रोल, नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स से लैस है। ये सिस्टम फिलहाल एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक को स्पोर्ट नहीं करता है। फिलहाल टाटा नेक्सॉन में 6.5 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 85 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसके साथ ही 1.5 लीटर का रेवोट्रॉक 3 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 70 पीएस की पावर और 140 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एलईडी टेल लाइट्स, आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मोक्ड प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, फोल्डेबल रियर आर्मरेस्ट, मल्टी ड्राइव मोड और 15 इंच के ड्यूल टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.84 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें

खटारा कार को अंदर से बनाएं Land Rover और Mercedes जैसा लग्जरी, खर्च सिर्फ 8-10 हजार
Published on:
13 Aug 2018 09:16 am
Also Read
View All