कार

बेहद कम दाम में मिल रही हैं ये 5 एसयूवी, माइलेज ऐसा कि जानकर उछल पड़ेंगे

एसयूवी का क्रेज भारत में इस समय काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिसको देखते हुए देश और दुनिया की ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में किफायती एसयूवी बेच रही हैं।

2 min read
बेहद कम दाम में मिल रही हैं ये 5 एसयूवी, माइलेज ऐसा कि जानकर उछल पड़ेंगे

भारत में इस समय एसयूवी का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है, अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और सोच नहीं पा रहे हैं कौन सी एसूयवी खरीदें तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली कुछ खास एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख के अंदर है।

फोर्ड इकोस्पॉर्ट (Ford Ecosport)
फोर्ड इकोस्‍पॉर्ट में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो कि इसे काफी ज्यादा ताकत प्रदान करता है। ये एसयूवी प्रति लीटर में 23 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.42 से 11.89 लाख रुपये तक है।

टाटा नेक्‍सॉन (Tata Nexon)
टाटा नेक्‍सॉन एक ऐसी एसयूवी है जो कि डीजल और पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ आती है। इसमें काफी स्पेस है, बेहतर स्टाइल है, कीमत में किफायती है और माइलेज में सबसे आगे है। ये एसयूवी प्रति लीटर में 23.97 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.19 से 9.69 लाख रुपये तक है।

मारुति सुजुकी व‍िटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza)
मारुति सुजुकी व‍िटारा ब्रेजा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। अगर इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 90 एचपी की पावर जनरेट करता है।ये एसयूवी प्रति लीटर में 24.3 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.52 लाख से 9.77 लाख रुपये तक है।

रेनॉल्ट डस्‍टर (Renault Duster)
रेनॉल्ट डस्‍टर में दमदार डीजल इंजन दिया गया है जो कि 85 एचपी की पावर जनरेट करता है, जिन लोगों सॉलिड एसयूवी चाहिए वो भी लग्जरी फीचर्स के साथ तो वो डस्टर को खरीद सकते हैं। ये एसयूवी प्रति लीटर में 19.87 किमी का माइलेज देती है। अगर कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.95 लाख रुपये से 10.89 लाख रुपये तक है।

मह‍िंद्रा टीयूवी 300 (Mahindra TUV300)
मह‍िंद्रा टीयूवी 300 एक दमदार एसयूवी है, जिसमें अंदर काफी स्पेस है। ये एसयूवी प्रति लीटर में 18.49 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.26 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये तक है।

ये भी पढ़ें

सस्ती हुई Kawasaki की ये सुपर बाइक, कीमत हुई इतनी कम जैसे सपना हुआ साकार
Published on:
30 Jun 2018 12:51 pm
Also Read
View All