कार

सिर्फ 3 लाख रुपये में खरीदें 15 लाख वाली ये लग्जरी SUV, ऑन रोड और ऑफ रोड दोनों पर दौड़ने में है सक्षम

आज हम आपको कम कीमत में मिलने वाली टाटा की दमदार एसयूवी टाटा सफारी के बारे में बता रहे हैं। यहां जानें कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

2 min read
सिर्फ 3 लाख रुपये में खरीदें 15 लाख वाली ये लग्जरी SUV, ऑन रोड और ऑफ रोड दोनों पर दौड़ने में है सक्षम

अगर आप भी एसयूवी लवर हैं और कोई एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको भारत की मशहूर एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। आज के समय में युवाओं को एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं, क्योंकि इनका लुक काफी ज्यादा दमदार होता है। एसयूवी कारों को बड़ी फैमिली वाले भी काफी पसंद करते हैं और अगर आप भी एसयूवी खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कम कीमत में मिलने वाली टाटा की दमदार एसयूवी टाटा सफारी के बारे में बता रहे हैं। यहां जानें कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

पावर और स्पेसिफिकेशन
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस एसयूवी 2179 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 138 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, पावर ब्रेक, एयरबैग्स और म्यूजिक सिस्टम जैसे ज्यादा दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर डीजल में 13.93 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। मात्र 15.8 सेकंड में ये एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, लेकिन ये सेकंड हैंड एसयूवी आपको सिर्फ 3-4 लाख रुपये में मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये भारतीय खिलाड़ी, कार रखता है हवा से तेज चलने वाली
Published on:
06 Oct 2018 09:58 am
Also Read
View All