कार

कम खर्च में मिलेगा ज़बरदस्त माइलेज, देश में जल्द आ रही हैं ये किफायती CNG गाड़ियां

Upcoming CNG Cars In India: पेट्रोल-डीज़ल के मुकाबले सीएनजी के किफायती होने से इनकी गाड़ियों की डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में जल्द ही देश में नई सीएनजी गाड़ियां धूम मचाने आ रही हैं।

3 min read
cng_cars.jpg
Upcoming Cng Cars

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीज़ल की आसमान छूती कीमतों से जहां इनके वाहनों के लिए लोगों का इंट्रेस्ट कम हुआ है, तो इनके विकल्पों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है। पेट्रोल-डीज़ल के विकल्पों में सीएनजी (CNG) भी शामिल है। आसानी से फ्यूल स्टेशन पर उपलब्ध होने के साथ ही यह किफायती भी होता है। साथ ही इससे पेट्रोल-डीज़ल की झंझट से भी छुटकारा मिलता है। इसी वजह से सीएनजी वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड भी बढ़ रही है। इसी बढ़ती डिमांड के चलते कार निर्माता कंपनियां अपनी मौजूदा लोकप्रिय गाड़ियों को सीएनजी अवतार में पेश करने की तैयारी में हैं।


आइए एक नज़र डालते है देश में 2022 में लॉन्च होने वाली टॉप 5 सीएनजी गाड़ियों पर।

1. New Maruti Celerio CNG


मारुति सुज़ुकी की Celerio जल्द ही सीएनजी एडिशन में लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल एडिशन की ही तरह सीएनजी एडिशन में भी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, वैनिटी मिरर, सीट लंबर सपोर्ट, एक्सेसरी पावर आउटलेट, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, फ्रंट फॉग लाइट्स, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स, रियर पार्किंग सेंसर और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें 1 लीटर सीएनजी इंजन और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।


मारुति सुज़ुकी की Swift भी जल्द ही सीएनजी एडिशन में लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल एडिशन की ही सीएनजी एडिशन में भी फ्रंट यूएसबी पोर्ट, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, स्मार्ट एक्सेस कार्ड एंट्री, कीलैस एंट्री एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट फॉग लाइट्स और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें 1.2 लीटर सीएनजी इंजन और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।

अनुमानित कीमत: 5.50-7.50 लाख रुपये।

3. New Maruti Suzuki Baleno CNG


मारुति सुज़ुकी की Baleno भी जल्द ही सीएनजी एडिशन में लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल एडिशन की ही सीएनजी एडिशन में भी ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर हेडरेस्ट, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, फ्रंट फॉग लाइट्स, एक्सेसरी पावर आउटलेट, हीटर, रिमोट ट्रंक ओपनर, कीलैस एंट्री और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें 1.2 लीटर सीएनजी इंजन और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।

अनुमानित कीमत: 6.50-8.50 लाख रुपये।

4. New Maruti Suzuki Vitara Brezza


मारुति सुज़ुकी की Vitara Brezza भी जल्द ही सीएनजी एडिशन में लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल एडिशन की ही सीएनजी एडिशन में भी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, फ्रंट फॉग लाइट्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रंक लाइट, एक्सेसरी पावर आउटलेट, वैनिटी मिरर, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें 1.5 लीटर सीएनजी इंजन और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।

अनुमानित कीमत: 7-8.75 लाख रुपये।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar 5-Door: 5 पॉइंट्स में समझें इस दमदार गाड़ी के बारे में

5. New Tata Tiago CNG


टाटा की Tiago भी जल्द ही सीएनजी एडिशन में लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल एडिशन की ही सीएनजी एडिशन में भी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट फॉग लाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग्स, सीट लंबर सपोर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, कीलैस एंट्री, वॉइस कंट्रोल और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें 1.2 लीटर सीएनजी इंजन और मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।

अनुमानित कीमत: 5-6.25 लाख रुपये।

Published on:
27 Dec 2021 09:44 pm