कार

Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही है ये jeep की ये 7-सीटर SUV, जानें पूरी खबर

Jeep की नई SUV में लगाए जाने वाले इंजन और ट्रांसमिशन के बारे में अन्य कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

less than 1 minute read
Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही है ये jeep की ये 7-सीटर SUV, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली:Toyota Fortuner को भारत में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब इस suv को टक्कर देने वाली एक नई गाड़ी विकसित करने के काम में जुटी हुई है। Jeep की ये नई 7 सीटर SUV ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। खबर यह है कि Jeep अपनी नई 7 सीटर SUV में Compass के प्लैटफॉर्म इस्तेमाल करेगी।

Jeep Compass असल में Fiat के US Small Wide प्लैटफॉर्म पर आधारित है जिसे मूलतः Fiat ने विकसित किया है। ये प्लैटफॉर्म Renegade SUV और Fiat 500X/L रेंज कि क्रॉसओवर्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। अपनी नई 7 सीटर SUV में इस प्लैटफॉर्म का उपयोग Jeep को बहुत बड़ी बचत दिलाएगा। Jeep की नई SUV में लगाए जाने वाले इंजन और ट्रांसमिशन के बारे में अन्य कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Jeep Compass में लगा 2 लीटर Fiat Multijet टर्बोचार्ज्ड इंजन 170 बीएचपी पॉवर और 350 एनएम टार्क जैसी उच्च स्तर की आउटपुट देता है।इसी तरह Compass में लगा 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन एक बड़ी SUV के शायद ही किसी काम आए. तो ऐसे में इस नई SUV में थोड़े बड़े टर्बो पेट्रोल इंजन के इस्तेमाल की संभावना है। वैश्विक स्तर पर उत्सर्जन नियमों में बरती जा रही कड़ाई के चलते इस गाड़ी को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड विकल्पों में उतारने के लिए भी तैयार किया जाएगा।

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला- भारत में 7-सीटर Compass का मुकाबला करने वाली गाड़ियों की कोई कमी नहीं है. इसका मुकाबला अपकमिंग Mahindra XUV700 (जिसका नाम Y400 या Inferno हो सकता है), अपकमिंग 7-सीटर Hyundai Tucson, XUV500, अपकमिंग Hyundai Creta 7-सीटर और Ford Endeavour से होगा।

ये भी पढ़ें

Hyundai Elite i20 को टक्कर देगी मारुति Baleno फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च
Published on:
30 Oct 2018 02:19 pm
Also Read
View All