कार

बुलेट को भी फेल करेगी Triumph की नई Street Twin, जानें कब होगी लॉन्च

ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन 2019 ( Triumph Street Twin ) जल्द ही बाजार में पेश होने वाली है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक।
2 min read
Triumph Street Twin
बुलेट को भी फेल करेगी Triumph की नई Street Twin, जानें कब होगी लॉन्च

यूके की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ जल्द ही अपनी बेहतरीन बाइक ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन 2019 ( triumph Street Twin ) पेश करने वाली है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ट्रायम्फ ने एक टीजर वीडियो रिलीज करके बताया है कि अक्टूबर में INTERMOT मोटरसाइकल शो के दौरान 2019 मॉडल स्ट्रीट ट्विन को शोकेस किया जाएगा। INTERMOT मोटरसाइकल शो जर्मनी में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस बाइक के बारे में टीजर वीडियो से कुछ खास पता नहीं चल पाया है अब लॉन्चिंग के समय ही इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन 2019 मॉडल बाइक 2016 में लॉन्च की गई स्ट्रीट ट्विन का फेसलिफ्ट वेरिएंट है। इसी के साथ टीजर वीडियो में अधिक परफॉर्मेंस के बारे में बताया गया है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में वर्तमान में 900 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन है जो कि 55 बीएचपी की पावर और 76 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माना जा रहा है कि अब इसके नए मॉडल में पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर इंजन लगाया जा सकता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, रि-डिजाइन इंस्ट्रूमेंट कंसोल, शानदार फिनिश और कई नए बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, ये बाइक भारत में 2019 में लॉन्च की जा सकती है। ट्रायम्फ नई स्ट्रीट ट्विन बाइक के साथ-साथ एक नई मोटरसाइकिल स्क्रैंबलर 1200 भी पेश करेगी।

Published on:
01 Oct 2018 08:42 am