1 जून, 1926 को लॉस एंजेलस, अमेरिका में जन्मी हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की कंपनी ने 20 दिसंबर, 1955 में इस कार को खरीदा था। इस कार को मर्लिन ने लगभग 6 वर्षों तक इस्तेमाल किया। अब ये कार आगामी नवंबर माह में नीलाम होने के लिए तैयार है। फोर्ड थंडरबर्ड कन्वर्टिबल कार है जो कि अभी भी अच्छी कंडीशन में है।