कार

जाम के जंजाल से मिलेगी मुक्ति, अब भारत के आसमान में उड़ेंगी uber की टैक्सी

सड़कों पर फैले ट्रैफिक को देखकर कई बार लगता है कि सबको पीछे छोड़ते हुए उड़कर अपनी मंजिल तक पहुंच जाया जाए। अब ये ख्याल कल्पना नहीं रहेगा
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 12:42 PM IST
uber taxi
जाम के जंजाल से मिलेगी मुक्ति, अब भारत के आसमान में उड़ेंगी uber की टैक्सी

नई दिल्ली: हर रोज घर से निकलने के बाद ट्रैफिक में फंसना हम सबकी मजबूरी होती है। कोई और रास्ता जो नहीं होता । कई बार तो ऐसा लगता है कि सड़कों पर फैले ट्रैफिक को पीछे छोड़ते हुए उड़कर अपनी मंजिल तक पहुंच जाया जाए। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अब ये ख्याली पुलाव नहीं रहेगा बल्कि अब ट्रैफिक के जंजाल से आपको मुक्ति मिल सकती है।

दरअसल uber ने अपनी फ्लाइंग टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए जिन देशों को चुना है उनमें भारत का नाम भी शामिल है।भारत के अलावा ऊबर ने आॅस्ट्रेलिया, जापान, ब्राजील और फ्रांस को चुना है। ऊबर ने टोक्यो में चल रहे ऊबर एलिवेट एशिया पैसिफिक एक्स्पो में इस बात की घोषणा की है।

केवल 100 रुपए में मिल जाएगी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक

ऊबर का कहना है कि ट्रैफिक समस्या से जूझने वाले शहरों में कैब ट्रांसपोर्टेशन एक बेहतरीन आॅप्शन है। इससे जाम से छुटकारा मिलने के साथ ही टाइम की बचत होगी। इससे शहरों को रिमोट एरियाज से जोड़ने और टूरिजम को बूस्ट करने में भी मदद मिलेगी

आपको मालूम हो कि अमेरिका के डलास और लॉस ऐंजिलिस शहरों में ऊबर की उड़ने वाली कैब सर्विस की घोषणा पहले ही हो चुकी है। हमारे देश में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू में से किसी एक शहर को चुना जा सकता है।तीसरा शहर उन पांच देशों में से कोई भी शहर हो सकता है जिनको 'ऊबर एयर सिटी' के तौर पर चुना है।

किराए के बारे में नहीं है कोई खबर-

खैर उम्मीद है कि अगले 2 साल में ये सर्विस स्टार्ट हो सकती है लेकिन इसके किराए के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Published on: