कार

यहां मात्र 2 लाख रुपये में मिल जाएगी 8 लाख वाली Maruti Suzuki Dzire

अगर आप मारुति सुजुकी डिजायर ( Maruti Suzuki Dzire ) को किफायती कीमत में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये मार्केट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 1:54 PM IST
Maruti Suzuki Dzire
यहां मात्र 2 लाख रुपये में मिल जाएगी 8 लाख वाली Maruti Suzuki Dzire

भारत में मारुति सुजुकी की डिजायर कार सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली सेडान कार है। मारुति सुजुकी इस बेहद किफायती कार अधिक स्पेस होने के कारण परिवार के लिए शानदार कहा जाता है। आप इस कार को कम बजट में खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको उस बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां ये कार बेहद कम कीमत में मिल सकती है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इंजन वाली ये कार प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज देती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो वर्तमान में स्विफ्ट डिजायर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.44 लाख रुपये है और सेकंड हैंड स्विफ्ट डिजायर आपको सिर्फ 2.5 से तीन लाख में मिल सकती है। दिल्ली के करोग बाग बाजार में सेकंड हैंड कार बेहद कम दामों में मिल रही है, यहां पर लोगों को भीड़ कारें खरीदने आती है।

Updated on:
2 Oct 2018, 1:54 PM IST
Published on: