कार

कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए बेस्ट है नई Volkswagen Ameo, 22 किमी का माइलेज और कीमत मात्र 6.69 लाख

Volkswagen Ameo का नया एडीशन हुआ लॉन्च कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जरूरतों को करेगी पूरा बेहद सस्ती है कीमत
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2019, 11:11 AM IST
ameo
कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए बेस्ट है Volkswagen Ameo, 22 किमी का माइलेज और कीमत मात्र 6.69 लाख

नई दिल्ली: volkswagen ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Ameo का स्पेशल कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि Volkswagen Ameo का यह एडिशन कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जरूरतों को पूरा करेगी। एमियो कॉर्पोरेट एडिशन नाम से लॉन्च की गई इस कार के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 6.69 लाख रुपये और डीजल वेरियंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है।

5 रंगों में मिलेगी ये कार-Volkswagen Ameoब्लू, सिल्वर, कैंडी व्हाइट, टॉफी ब्राउन और कार्बन स्टील कलर्स में मिलेगी।

यह कॉम्पैक्ट सेडान 1.0-लीटर पेट्रोल और 1.5-डीजल इंजन में आती है। पेट्रोल इंजन 76 PS का पावर और डीजल इंजन 110 PS का पावर जनरेट करता है। फीचर्स की बात करें तो इसके सभी स्टैंडर्ड वेरियंट में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स और एबीएस मिलेगा है। कार में क्रूज कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, स्टैटिक कॉर्निंग लाइट्स और डायनैमिक टचस्क्रीन मल्टीमीडिया म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स के डायरेक्टर स्टीफन नैप का कहना है कि 'Ameo कॉर्पोरेट एडिशन से हम अपने ग्राहकों को ग्लोबल लेवल की सेफ्टी और क्वॉलिटी का अनुभव देंगे।'

माइलेज की बात करें कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन का माइलेज 17 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरियंट की माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Updated on:
13 Apr 2019, 11:11 AM IST
Published on: