कार

तेज गेंदबाजी के साथ स्पीड के भी शौकीन हैं जहीर खान, इन महंगी कारों का है कलेक्शन

आज हम आपको जहीर खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी खास कारों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं किन कारों में चलते हैं जहीर खान...
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 9:32 AM IST
zaheer khan luxury car
तेज गेंदबाजी के साथ स्पीड के भी शौकीन हैं जहीर खान, इन महंगी कारों का है कलेक्शन

भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 अक्टूबर को जन्मे जहीर ने अपने क्रिकेट करियर में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मैच जिताए हैं। गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जहीर को 2008 में विजडेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला और 2011 में अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी खास कारों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं किन कारों में चलते हैं जहीर खान...

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.8 लीटर का इंजन है जो 174.5 बीएचपी की पावर और 420 एनएम का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 10.01 से 14.23 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। बेहतरीन पावर और टेक्नोलॉजी वाली ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4×4 पावर के साथ आती है। कीमत की बात की जाे तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 36 लाख रुपये तक है।

ऑडी ए8 (Audi A8)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6299 सीसी का वी8 डीजल इंजन दिया गया है जो कि 493.5 बीएचपी की पावर और 625 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार प्रति लीटर में 11.49 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.49 करोड़ रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज एस क्लास ( Mercedes-Benz S-Class )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 3982 सीसी का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 463 बीएचपी की पावर और 700 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली इस लग्जरी की अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 7.1 किमी का माइलेज देती है। मर्सिडीज की इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।

Published on: