चंदौली

घायल सपा नेता गार्गी पटेल से मिले UP के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कहा- BJP महिलाओं के साथ खड़ी है

Samajwadi Party Leader Gargi Patel Beaten up: चंदौली में मारपीट में घायल हुईं समाजवादी पार्टी की महिला नेता गार्गी पटेल से यूपी के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मुलाकात की। कुछ लोगों ने गार्गी पटेल के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी।

2 min read
May 30, 2026
समाजवादी पार्टी की महिला नेता गार्गी पटेल से मारपीट (फाइल फोटो- पत्रिका)

Chandauli Political news : चंदौली में घर में घुसकर मारपीट किए जाने की घटना में घायल हुईं समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष से प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मुलाकात की है। हंसराज विश्वकर्मा ने महिला नेता से मुलकर उनका हाल-चाल लिया है और उनके साथ हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है और किसी भी सूरत में आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ डटकर खड़ी है।

ये भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी की महिला नेता के बाल नोंचे, 10 मीटर तक घसीटा फिर जमकर पीटा; देखिए चंदौली का पूरा CCTV वीडियो

अस्पताल में की मुलाकात

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा शनिवार को चंदौली स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। वहां, उन्होंने मारपीट कीघटना में घायल हुई समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल से मुलाकात की। हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि अस्पताल में गार्गी पटेल का इलाज अच्छी तरह से किया जा रहा है और प्रदेश सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने मारपीट की इस घटना की कड़ी निंदा की है।

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा है कि किसी भी हाल में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा और सभी के साथ न्याय संगत व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की महिला सभा के पदाधिकारी के साथ इस तरह से व्यवहार होना काफी चिंताजनक है। उन्होंने पार्टी पर भी आरोप लगाया है कि पार्टी के बड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं करते। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में बीजेपी का स्टैंड महिला सपा नेता के साथ है।

साफ दिख रहा सपा का चरित्र: हंसराज विश्वकर्मा

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मारपीट करने वाले लोग समाजवादी पार्टी के ही नेता हैं और पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुके हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र साफ-साफ दिख रहा है। समाजवादी पार्टी से पीडीए का नारा देती है, जबकि उनकी पार्टी के लोग ही ऐसे नारों की खिल्ली उड़ाते हैं।

क्या है घटना

दरअसल, सपा महिला सभा कि जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना का एक कथित सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता प्यारे लाल यादव की पत्नी और उनके परिजन जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट कर रहे हैं।

सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि जिला अध्यक्ष को बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस दौरान उनके ऊपर डंडे और लात घुसो की बरसात भी की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

चंदौली में सपा की नेता के घर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख तो पीछे से पहुंचे परिजन, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Also Read
View All