चंदौली

चंदौली साइको किलर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, नौकरी से निकाले जाने पर था आक्रोशित, घटना को दिया अंजाम

Chandauli Psycho Killer Encounter: चंदौली पुलिस ने तीन हत्याएं करने वाला वाले साइको किलर को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना के समय पुलिस सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी।
2 min read
घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब चंदौली पुलिस
फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब चंदौली पुलिस

Psycho Killer Encounter: चंदौली में तीन हत्याएं करने वाला आर्मी से रिटायर की पुलिस के साथ उस समय मुठभेड़ हो गई जब वह सीन रिक्रिएशन के दौरान मौके से भागने का प्रयास किया। उसने एक पुलिस वाले की पिस्टल छीन लिया और फायरिंग करने लगा, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर और जीआरपी सिपाही को गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन हत्याएं करने वाले को मार गिराया, जिसके सीने और पेट में दो गोलियां लगीं। घायल सब इंस्पेक्टर और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ रात दरियापुर में हुई है, जहां चंदौली पुलिस सीन रिक्रिएशन के लिए हत्यारोपी को ले गई थी।

10 से 11 मई के बीच तीन हत्याएं

उत्तर प्रदेश के चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलीपुर थाना क्षेत्र में 10 से 11 मई के बीच अलग-अलग क्षेत्र में तीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें अस्पताल में उपचार करने आई एक महिला भी शामिल है। अस्पताल में ही भीड़ में अभियुक्त को पकड़ लिया गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

2021 में सेना से हुआ था रिटायर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि 2021 में सेना से रिटायर हुआ था। इसके बाद वह पंजाब से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए 29 अप्रैल को बिहार गया। लेकिन अत्यधिक शराब पीने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद गुरप्रीत सिंह आक्रोशित और विचलित हो गया।

10 और 11 मई को ट्रेन में की हत्या

एसपी ने बताया कि 10 मई को पैसेंजर ट्रेन में उसने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य ट्रेन में भी यात्री गुरप्रीत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। 11 मई की सुबह अस्पताल में घुसकर उपचार कर रही एक महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल में हत्या कर भाग रहे अभियुक्त को भीड़ ने पकड़ लिया।‌ जिसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि जीआरपी, एसओजी और थाना पुलिस की टीम गुरप्रीत सिंह को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था और रेलवे स्टेशन पर ले जाकर पूछताछ की गई। पहली घटना जहां हुई थी, अभियुक्त को वहां भी ले जाया गया, यहां पर गुरप्रीत सिंह सिपाही की पिस्टल छीनकर फायरिंग करने लगा और मौके से भागने लगा।

कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर अन्य थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। कांबिंग करते हुए इसकी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में दो गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित कर दिया।

मृतकों में से किसी को नहीं जानता था अभियुक्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या करने के कारण के संबंध में पूछने पर बोला, कोई विशेष नहीं है। वह पंजाब सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के लिए आया था, लेकिन अत्यधिक शराब पीने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे वह आक्रोशित हो गया। जिन लोगों की उसने हत्या की है, उनको जानता और पहचानता नहीं है।

Updated on:
12 May 2026 08:20 am
Published on:
12 May 2026 06:46 am
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना