चंदौली

चंदौली में वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, हादसे के बाद कई वाहन शव के ऊपर से गुजरे, जौनपुर से आई थी बारात

Accident news chandauli : chandauli news : चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा गांव के समीप सड़क पर अज्ञात वाहन चपेट में आने से जौनपुर के राजकुमार राम (80) की मौत हो गई है..
2 min read
Jun 22, 2026
Chandauli news
प्रतिकात्मक तस्वीर, Pc-Patrika

Accident in chandauli:चंदौली में जौनपुर से आई एक बारात में आए वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वृद्ध के शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए जिससे उनका शव क्षत विक्षत हो गया। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की पड़ताल में जुटी हुई है।

जौनपुर के रहने वाले थे मृतक

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा गांव के समीप सड़क पर अज्ञात वाहन चपेट में आने से जौनपुर के राजकुमार राम (80) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जौनपुर से चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर में बारात आई थी और इसी दौरान रविवार की देर रात राजकुमार सड़क पार कर रहे थे। सड़क पार करने के दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, इस सड़क दुर्घटना के बाद कई वाहन उनके शव के ऊपर से गुजर गए।

इस दौरान गांव के लोगों ने मामले की जानकारी दूल्हे पक्ष के लोगों को दी। वहीं, घटना के जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना के बाद लोगों ने राजकुमार के परिवार को भी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की जानकारी होने के बाद बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोले थाना अध्यक्ष

बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि शव काफी बुरे हालात में था, जिसे सड़क से उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसा अज्ञात वाहन से हुआ है, इसलिए वाहन की पहचान के लिए आसपास के लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक जौनपुर के रहने वाले थे और उनके परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
22 Jun 2026 10:45 am
Published on:
22 Jun 2026 10:45 am
Also Read
View All
चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?

महज 800 रुपए के लिए चली गोली, चंदौली में युवक की हथेली छेदकर निकली, मोबाइल बनाने को लेकर था विवाद