चंदौली

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Chandauli crime News: चंदौली में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
2 min read
• •
Aug 19, 2026
Accident news
सांकेतिक तस्वीर, Pc-Patrika

Road Accident in Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां मंगलवार की आधी रात सड़क पर जानवर से टकराने के बाद बेकाबू हुई एक कार ने सड़क पर खड़े ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज किया जा रहा है। आधी रात हुई इस दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, चंदौली के नेशनल हाईवे 19 पर मंगलवार की देर रात बेकाबू हुई एक कार ने सड़क पर आवारा पशु को टक्कर मारने के बाद खड़े ऑटो से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार वाराणसी की तरफ से आ रही थी। वहीं, टक्कर लगने के बाद ऑटो में सवार चंदौली के बंगला वार्ड नंबर 5 निवासी टिंकू पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, वाराणसी के खोजवा के रहने वाले तुलसी और चंदौली के कैली रोड के रहने वाले निक्कू गंभीर रूप से घायल हो गए।

देर रात नेशनल हाईवे पर हुई इस दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लग गए। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल निक्कू और तुलसी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह तुलसी की भी मौत हो गई है। दो लोगों की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या बोली पुलिस

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मंगलवार की देर रात स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बारे में डायल 112 के माध्यम से जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं, एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया है कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
19 Aug 2026 10:57 am
Published on:
19 Aug 2026 10:57 am
Also Read
View All
कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाया ‘तहखाना’, चंदौली पुलिस ने 2 को पकड़ा, 3.92 करोड़ का सोना बरामद

महानंदा एक्सप्रेस में पेंट्री कर्मियों की दबंगई, डीडीयू जंक्शन पर वेंडर को बंधक बनाकर पीटा, फेंका गर्म तेल

चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?