चंदौली

चंदौली में इंटर कॉलेज के परिचारक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पेट्रोल डालकर आग लगाने के दौरान शिक्षकों ने पकड़ा, चार माह से रुका है वेतन

Inter college Staff Tried to burn himself। Chandauli latest news: सैयदराजा स्थित एक इंटर कॉलेज में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब विद्यालय के परिचारक ने बच्चों के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।..
2 min read
Aug 05, 2026
Chandauli latest news
Pc-Patrika

Chandauli News: चंदौली के सैयदराजा स्थित एक इंटर कॉलेज में उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब विद्यालय के परिचारक ने बच्चों के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। परिचारक को ऐसा करते देख आसपास के शिक्षक दौड़े और उन्होंने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। इस दौरान परिचारक लगातार रो रहा था। परिचारक का आरोप है कि पिछले 4 महीने से उसका वेतन भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण वह आर्थिक रूप से परेशान हो गया है।

पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास

जानकारी के मुताबिक, सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में विद्यालय के परिचारक संतोष कुमार मिश्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। परिचारक का आरोप है कि 4 महीने से उसका वेतन भुगतान नहीं किया गया है और वह इससे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। बताया जा रहा है कि परिचारक वाराणसी के लोहता का रहने वाला है, जिसकी तैनाती नेशनल इंटर कॉलेज में है। छात्रों के सामने परिचारक द्वारा खुद पर पेट्रोल जाने डाले जाने के बाद छात्र भी सहम गए, जबकि शिक्षकों ने किसी तरह समझा बूझकर परिचारक को शांत कराया।

वहीं, शिक्षकों ने इस मामले की जानकारी सैयदराजा पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची वहीं पुलिस ने डीआईओएस को भी इस बाबत जानकारी दे दी है। मामले की जानकारी होने के बाद डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिचारक से बातचीत की। परिचारक ने बताया है कि वेतन न मिलने के कारण अब परिवार का भरण पोषण करना नामुमकिन सा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई भी छूट चुकी है और वह दाने-दाने को मोहताज है। फिलहाल, शिक्षकों और डीआईओएस ने परिचारक को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है।

क्या बोले डीआईओएस

डीआईओएस ने बताया है कि इस मामले में सिर्फ संतोष कुमार मिश्रा का ही नहीं बल्कि अन्य चार लोगों का वेतन भी रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसी वजह से वेतन रोका गया है। कोर्ट से मामले के निस्तारण के बाद वेतन जारी कर दिया जाएगा। सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया है कि इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
05 Aug 2026 10:52 am
Published on:
05 Aug 2026 10:52 am