चंदौली

सपा के पूर्व विधायक सहित 60 अज्ञात पर मुकदमा, मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद

Chandauli News चंदौली में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। सपा के पूर्व विधायक और सीओ सदर के खिलाफ गरमा-गरम गरम बहस हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
कोतवाली सैयदराजा की घटना, फोटो सोर्स- 'X' चंदौली पुलिस
फोटो सोर्स- 'X' चंदौली पुलिस

Chandauli news चंदौली में सरस्वती पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया जब परंपरागत रूप से हटकर दूसरे मार्ग से विसर्जन यात्रा निकालने लगी। मौके पर खड़ी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में झड़प हुई। अंततः परंपरागत रूट से मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर और सपा के पूर्व विधायक के बीच झड़प हुई। माहौल काफी गर्म हो गया था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रात के 10 बजे के बाद गैर-परंपरागत रूट से मूर्ति विसर्जन की यात्रा निकालने का प्रयास किया गया। जिसे रोकने पर विवाद खड़ा किया गया। इस संबंध में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ‌

26 जनवरी देर रात की घटना

उत्तर प्रदेश के चंदौली में बसंत पंचमी 23 जनवरी के दिन सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। 26 जनवरी को मूर्ति विसर्जन हो रहा था। देर रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। ‌डीजे की तेज आवाज में मूर्ति विसर्जन में युवा झूमते नाचते चले जा रहे थे। डीजे की आवाज काफी तेज थी। पुलिस ने डीजे की आवाज कम करने को कहा। जिससे मौके पर मौजूद लड़के नाराज हो गए।

मौके पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक

इसी बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन पुलिस ने गैर-परंपरागत रूट से यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान मनोज कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के बीच गरमा-गरम बहस हुई। पूर्व विधायक ने पुलिस पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने को तैयार है। क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस पीछे नहीं हटेगी और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी सदर?

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि सैयदराजा थाना अंतर्गत सैयदराजा कस्बे में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ लोग गैर-परंपरागत मार्ग से विसर्जन के लिए जाने लगे। तेज आवाज में डीजे भी बजा रहे थे। जबकि रात के 10 बज चुके थे, इसलिए जुलूस को पुलिस ने रोक लिया गया। निर्धारित और परंपरागत रूप से मूर्ति का विसर्जन कराया गया। जिनकी तरफ से कानून हाथ में लेने का कार्य किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

Updated on:
28 Jan 2026 06:40 pm
Published on:
28 Jan 2026 06:40 pm
Also Read
View All
चंदौली पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को बिहार से दबोचा, अपहरण के मामले में कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित, 11 साल से था फरार

चंदौली में आधी रात सड़क पर मची चीख-पुकार, बेकाबू कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद, बेहोशी की हालत में मिल पति, प्रेम विवाह के बाद चंदौली में बनाया था नया ठिकाना

Ganga Hilsa Fish: गंगा में 30 साल बाद लौटी हिलसा, बाजार में 2800 रुपये किलो तक भाव, चंदौली में मिलना क्यों है बड़ी खुशखबरी?

महज 800 रुपए के लिए चली गोली, चंदौली में युवक की हथेली छेदकर निकली, मोबाइल बनाने को लेकर था विवाद