चंदौली

यूपी में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर…छह को रौंदी, एक मरा,भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा

चंदौली में गुरुवार देर रात स्कॉर्पियो ने सड़क पर कहर बरपा दिया। नशे में धुत ड्राइवर ने 100 की स्पीड में स्कॉर्पियो गाड़ी से कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए

2 min read
Jan 16, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे की समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पांच गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद छह लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।टक्कर मारने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा भिड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर चालक को कार से उतारा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

ये भी पढ़ें

रोटी बनाने वाले तवे से सिपाही ने किए पत्नी-बेटी पर धड़ाधड़ वार; बच्ची की मौत, मेला दिखाकर आया और…

नशे में धुत सवारों को भीड़ ने जमकर पीटा

जानकारी के मुताबिक कार में तीन युवक और सवार थे। सभी नशे में धुत बताए जा रहे हैं। आक्रोशित भीड़ ने पहले सभी को जमकर पीटा, पुलिस ने युवकों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर और रामनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां एक युवक की मौत हो गई। बाकी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हॉस्पिटल में एक घायल की मौत, चार अन्य की हालत नाजुक

स्कॉर्पियो की टक्कर में घायल छह लोगों को एम्बुलेंस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां एक साइकिल के सवार इरशाद अहमद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में मोहम्मद इस्लाम निवासी कुतबन शहीद पीलीकोठी, थाना कोतवाली वाराणसी और सलमान निवासी सुजाबाद, थाना रामनगर शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

अरुण सिंह, CO

इस हादसे पर CO अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कार नंबर (WB 02 8586) राकेश यादव नामक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी कार ड्राइवर हरीश यादव वाराणसी के थाना चौक अंतर्गत बड़ी पियरी का रहने वाला है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। वाहन सवार युवक कथित तौर पर नशे में थे। वाहन को क्रेन से हटाकर चौकी लाया गया है इस दौरान घंटों अफरातफरी मची रही।

ये भी पढ़ें

SIR Update: हड़बड़ी से बड़ी गड़बड़ी? 23 परिवार का एक मकान नंबर; बाह्मण, क्षत्रिय और मुस्लिम का 1 ही घर दिखाया! रेलवे स्टेशन…

Updated on:
16 Jan 2026 03:29 pm
Published on:
16 Jan 2026 02:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर