
चंदौली. इन दिनों भारतीय रेल की आम गाड़ियों का सफर यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है। भीषण गर्मी में ट्रेनों के AC भी जबाब दे रहे हैं। ऐसे में आप कल्पना कर सकते हैं कि यात्रियों की क्या हालत होती होगी।
ताजा मामला 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का है। इसके B-1, B-2 एसी कोच का एसी खराब होने के चलते गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों ने मुगलसराय में चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यह ट्रेन मुगलसराय में एक घंटे से ज्यादा देर तक रुकी रही।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों से यात्रियों की बहस भी हो गई। किसी तरह जीआरपी और आरपीएफ की मशक्कत के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की जा सकी। मामला की जानकारी रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को हुई तो उन्होंने एसी खराब होने की समस्या से जल्द निजात दिलाने को कहा।
By - Santosh Jaiswal
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-