14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
नई दिल्ली- पटना राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी
Play video

नई दिल्ली- पटना राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी

जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना इलाहाबाद के पास का है और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Jul 2018, 3:39 PM IST

चंदौली. नई दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को मुगलसराय स्टेशन में धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार 12310 नयी दिल्ली पटना राजधानी के B-3 कोच में यात्रा कर रही युवती ने साथ की सीट पर यात्रा कर रहे युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया, युवती ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना इलाहाबाद के पास का है और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और केस को इलाहबाद जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है।

 

BY- SANTOSH JAISWAL

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश