चंडीगढ़ पंजाब

मोगा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या, एनआरआई पत्नी और पंजाबी गायकों से था परेशान

24 दिसंबर 2017 को हुआ था विवाह, पत्नी मांग रही थी जमीन पुलिस की एनआरआई विंग में कराई थी दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट पंजाबी गायकों समेत बहू के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 10:47 AM IST
 suicide
मोगा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या, एनआरआई पत्नी और पंजाबी गायकों से था परेशान

चंडीगढ़। कनाडा में पंजाबियों की घनी आबादी वाला शहर सरे में मोगा (पंजाब) के पास के गांव धल्लेके रहने वाले एक नौजवान ने वैवाहिक जिंदगी के बाद कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। नौजवान और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ उसकी पत्नी ने एनआरआई विंग के पास दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। इस बाद नौजवान तनाव में रहने लगा था। कनाडा में नौजवान के आत्महत्या करने की खबर पहुंचने पर गांव में मातम छा गया। परिवारीदनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें

नवम्बर, 2018 से कनाडा में था

एनआरआई प्रमुख इंस्पेक्टर हरजिंदर कौर ने पुष्टि की कि एनआरआई बलजिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज मांगने आदि के आरोप में शिकायत की थी। गांव धल्लेके में नरैण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उसके बेटे बलजिंदर सिंह सिद्धू का विवाह 24 दिसंबर 2017 को एनआरआई युवती से हुआ था। वह नवंबर 2018 में कनाडा पहुंच गया था और तकरीबन 5 महीने बाद ही दोनों में किसी कारण क्लेश हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार 2 एकड़ जमीन बहू के नाम करवाने के लिए दबाव डालने लगा। इनकार करने पर उसका पासपोर्ट और पीआर कार्ड और अन्य दस्तावेज छीन लिए। घर से निकाल दिया। इसके बाद उनके खिलाफ एनआरआई पुलिस के पास दहेज की झूठी शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें

पुलिस पर पंजाबी गायकों के दबाव का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहू के रिश्तेदार पंजाबी गायक और एक अन्य गायक के कथित दबाव में एनआरआई पुलिस काम कर रही थी।र उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करने की झूठी रिपोर्ट तैयार करके उच्च आधिकारियों को भेज दी। उन्होंने बताया कि उसकी बहू का यह दूसरा विवाह था और उसने अपने पहले पति के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया था। दहेज की झूठी शिकायत के बाद उनका बेटा तनाव में रहने लगा और उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने दोनों पंजाबी गायकों समेत बहू के परिजनों खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें

Updated on:
18 Mar 2020, 10:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को पंजाब में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस के इस फैसले के क्या हैं राजनीतिक मायने?

पंजाब PCS भर्ती में आखिर ऐसा क्या हुआ कि हाईकोर्ट को लगानी पड़ी रोक? मजीठिया ने कही बड़ी बात

सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन में कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी पर BJP ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

सुनील जाखड़ का मान सरकार पर साधा निशाना, बोले- 42 हजार करोड़ मिलने के बाद भी मंडियों में भटक रहे किसान

Punjab Election 2027: राघव चड्ढा को घोषणापत्र समिति में शामिल कर बीजेपी ने क्यों चला दांव? जानिए पार्टी को क्या होगा फायदा