छतरपुर

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी, छतरपुर में चलाईं गोलियां, घर से निकालकर पीटा

Bageshwar Dham Brother Firing: जमीन विवाद में गवाह को घर से खींचकर लाठियों से पीटा, सरेआम की चार राउंड फायरिंग, एक गोली पीड़ित के कान के छूकर निकली, गरीबों की जमीनें छीनने का आरोप।
2 min read
Jul 14, 2026
CHHATARPUR
bageshwar dham brother shaligram firing case land dispute, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री व इनसेट में घटनास्थल पर फायरिंग करते शालिग्राम (SOURCE-PATRIKA)

Chhatarpur Bageshwar Dham Brother Firing: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम के द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागेश्वर धाम के पास कोडा गांव की है। आरोप है कि धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने जमीन विवाद के चलते एक गरीब ग्रामीण युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की सरेआम फायरिंग कर उसकी जान लेने की कोशिश की। गोली पीड़ित युवक के कान को छूकर निकली है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धीरेन्द्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी !

मंगलवार को दोपहर ढाई बजे ग्राम कोडा के रहने वाले 30 वर्षीय मोती कुशवाहा पिता कृपाल और उसके छोटे भाई अमन कुशवाहा पर यह कातिलाना हमला किया गया, जिसमें एक गोली मोती के कान को छूकर निकल गई। गंभीर रूप से घायल मोती कुशवाहा को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया है, जहां ऑपरेशन थिएटर में उसका इलाज चल रहा है। उसके पेट में भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। इस वारदात में शालिग्राम के साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे।

देखें वीडियो-

जमीन विवाद में गवाह है पीड़ित युवक

इस खौफनाक हमले की वजह पूरी तरह से दबंगई और गवाह को दबाने की कोशिश से जुड़ी है। दरअसल, कोडा गांव में जुगल किशोर पांडेय ने बीते महीने अपनी जमीन पर शालिग्राम के द्वारा कब्जा किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले में पीड़ित मोती कुशवाहा गवाह है। मोती का साफ तौर पर कहना है कि मंगलवार को शालिग्राम गर्ग अपने चार अन्य गुर्गे के साथ कोडा गांव पहुंचा और उसे जबरन उसके घर से बाहर बुलाया। उस वक्त मोती के साथ उसका भाई अमन भी मौजूद था।

घर से खींचकर लाठियों से पीटा, फिर किए चार फायर
शालिग्राम ने वहां पहुंचते ही गवाही की बात को लेकर मोती के ऊपर सीधे लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब मोती ने अपनी जान बचाने के लिए इस हमले का विरोध किया, तो शालिग्राम ने पिस्टल से मोती पर एक के बाद एक चार बार फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक गोली मोती के कान को छूती हुई निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। इसके बाद भी हमलावरों का दिल नहीं भरा और शालिग्राम के अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से मोती को बेरहमी से पीटना जारी रखा।

गरीबों की जमीनें छीनने का आरोप
जिला अस्पताल के भर्ती घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में शालिग्राम की करतूतों का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए कहा कि शालिग्राम गर्ग गांव के गरीब लोगों की जमीनें छीन रहे हैं। वह अपने साथियों के साथ आज सुबह मेरे घर पहुंचे, मुझे जबरन घर से बाहर खींच लाए और सभी ने लाठी-डंडों से मुझ पर हमला बोल दिया। इसके बाद उसने तीन-चार राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली मुझे लग गई। घटना के बाद से इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल बना हुआ है।

4 लोगों पर मामला दर्ज
एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि कोड़ा गांव के प्रकरण में 4 लोगों पर एफआईआर की गई है जिसमें तीन नामजद आरोपी हैं एक अज्ञात आरोपी है। घायल के पेट में गोली लगने की जानकारी भी मिली है और एक्सरे में भी गोली देखी गई है। खजुराहो एसडीओपी को घटनास्थल पर भेजा गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Updated on:
14 Jul 2026 06:43 pm
Published on:
14 Jul 2026 06:43 pm
Also Read
View All
आबादी के आंकड़ों में भारी भिन्नता से छतरपुर नगर निगम के गठन पर संकट: 20 गांवों को मिलाकर 3.62 लाख की जनसंख्या का था खाका

केन-बेतवा जुड़ाव में विभागीय सुस्ती उजागर: छह हजार हेक्टेयर पन्ना बाघ अभयारण्य की जमीन का हस्तांतरण नहीं करा पाए अधिकारी, बांध निर्माण अटका

14.70 करोड़ की सांसद निधि में से खर्च हुए मात्र 29.3 प्रतिशत, 241 स्वीकृत कार्यों में से केवल 6 पूरे, 10.39 करोड़ बेकार पड़े

2026 की जनगणना रिपोर्ट ने उड़ाए होश; करोड़ों खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण! कागजों पर 2019 में ही शौच मुक्त हुआ छतरपुर, पर हकीकत अगल

तारीफ के काबिल जिला अस्पताल का प्रयास जहां सिर्फ 23 फीसदी सिजेरियन, पर सवाल यह कि प्राइवेट नर्सिंग होम में कदम रखते ही यह आंकड़ा 62 प्रतिशत के पार क्यों?