छतरपुर

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

Bageshwar Dham: मंगलवार को ईशानगर थाना क्षेत्र में ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की मौत, करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल।
2 min read
Jun 23, 2026
chhatarpur
bageshwar dham devotees e rickshaw accident woman died, घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा (source- patrika)

Chhatarpur Bageshwar Dham Accident: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ईशानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे श्रद्धालु एक ई-रिक्शा टैक्सी में सवार होकर धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान भेलसी गांव के समीप ओवरलोड ई-रिक्शा टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।

महिला की मौत, करीब दर्जनभर लोग घायल

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के आरक्षक देव कुमार और पायलट केशव दास जोशी मौके पर पहुंचे और घायलों को समय रहते जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया। लेकिन इस दुखद हादसे में एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

सावधानी के आह्वान के बावजूद नहीं सुधरी स्थिति

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूर्व में टैक्सी वाहन यूनियन के साथ बैठक कर यात्रियों से उचित किराया लेने और वाहनों में ओवरलोडिंग न करने का कड़ा आह्वान किया था। प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर प्रतिबंधात्मक निर्देश दिए गए हैं, लेकिन बावजूद इसके जिले में ओवरलोड वाहनों का संचालन बदस्तूर जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोडिंग और सुरक्षित परिवहन के मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बागेश्वर धाम में रोजाना आते हैं हजारों श्रद्धालु

छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के यहां लगने वाले दरबार और बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचते हैं। बता दें पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बिना बताए लोगों के मन की बताए पर्चे पर लिखकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के दावा करते हैं।

Updated on:
23 Jun 2026 03:32 pm
Published on:
23 Jun 2026 03:31 pm
Also Read
View All
छतरपुर में खुली लूट: 8 दुकानों पर ओवररेंटिंग के जरिए रोजाना 2.60 लाख रुपए की अवैध वसूली, हर महीने 75 लाख रुपए ऐंठ रहे ठेकेदार

घर चलाने की मजबूरी में छूट रही पढ़ाई, बालिकाओं की तुलना में बालक अधिक छोड़ रहे स्कूल

जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस से लागू होगी डिजिटल टोकन और ऑन-स्क्रीन ट्रैकिंग व्यवस्था, घर बैठे बनेगी पर्ची

Chhatarpur News: बुंदेलखंड के लाखों यात्रियों को सौगात, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू

भोपाल में फाइलों में दबा छतरपुर के आधुनिक बस स्टैंड का सपना, 1 साल से अटकी पीपीआर, 5 साल की देरी से 15 करोड़ रुपए बढ़ी प्रोजेक्ट की लागत