छतरपुर

MP में 25 गांवों को जोड़कर बनेगा नगर निगम, ग्रामीण क्षेत्रों का होगा विकास

MP News: नगर पालिका को नगर निगम में बदलने से शहर की जनसंख्या बढ़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में इसका वादा किया था। अब दो साल बाद प्रशासन ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

2 min read
Sep 29, 2025
Chhatarpur nagar palika upgrade to nagar nigam (फोटो- सोशल मीडिया)

Nagar Palika Upgrade:छतरपुर शहर को नगर निगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए छतरपुर नगर पालिका (Chhatarpur Municipality) की सीमा से जुड़े 25 गांवों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। जिसमें शहर की 12 किलोमीटर की परिधि के 25 गांव शामिल किए गए हैं।

निगम बनने पर 3.62 लाख आबादी होगी। यह कदम दो साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा जून 2023 में गौरव दिवस समारोह के दौरान नगर निगम की घोषणा किए जाने के बाद की गई प्रक्रिया में गति लाने के लिए उठाया गया है। (mp news)

ये भी पढ़ें

पत्नी ने नहीं दिया खाना, पति हुआ आगबबूला, उठाया खौफनाक कदम….

नगर निगम बनने के लिए तय पैरामीटर

  • नगर निगम बनने के लिए 9 मुख्य पैरामीटर तय किए गए हैं।
  • गांवों की जनसंख्या कम से कम 20 हजार हो और क्षेत्र का 60 प्रतिशत हिस्सा सघन आबादी वाला हो।
  • निकाय में कृषि इतर गतिविधियां संचालित हों और 50 प्रतिशत आबादी कार्यरत हो।
  • वार्षिक राजस्व कम से कम 10 लाख हो।
  • ग्राम पंचायत का स्वयं का भवन और पक्की सडक़े हों।
  • बिजली की आपूर्ति और खंभों का निर्माण।
  • नगर निगम में शामिल गांवों की एनओसी उपलब्ध हो।

छतरपुर का क्षेत्रफल बढ़ेगा छह गुना

वर्तमान में छतरपुर का क्षेत्रफल 3171.86 हेक्टेयर है, जबकि इन गांवों के शामिल होने के बाद नगर निगम का क्षेत्रफल 20628.19 हेक्टेयर हो जाएगा। इसमें 12 किलोमीटर की परिधि के गांवों को चिह्नित किया है, जरुरत पड़ने पर 5 किलोमीटर से बाहर तक के गांव भी शामिल किए जा सकते हैं। (mp news)

जानकारी पूरी कर भेजा गया नया प्रस्ताव

नगर निगम बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने आठ माह पहले भेजा था, लेकिन उप सचिव द्वारा कमियों के बाद इसे सुधारने का निर्देश दिए। इसके बाद नगरपालिका और राजस्व अधिकारियों ने सभी दस्तावेजों के साथ फाइल फिर से तैयार कर पीएस को भेज दी है। इसमें शामिल किए जाने वाले गांवों के नाम, सर्वे नंबर, जनसंख्या, क्षेत्रफल, कोर ग्राम से दूरी, गूगल मैप, रंगीन नक्शा और ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी शामिल की गई है। (mp news)

शहर से सटे इन 25 गांवों का समावेश

नगर निगम में नगर पालिका छतरपुर, बगौता का आंशिक भाग, अमानगंज, बकायन, बगौता, पठापुर, नारायणपुरा, सौरा, मुवासी, सरानी, बरकोंहा, चंद्रपुरा, लौठा, मौराहा, गौरया, झरी, ललौनी, गोरगांय, कैड़ी, हमा, टडेरा, गठेवरा, देरी, रगौलियां और धमौरा गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों के शामिल होने से नगर निगम के क्षेत्र की कुल जनसंख्या 3,62,333 हो गई है। अब इन 25 गांवों के जुड़ने से नगर निगम का कोरम पूरा हो गया है। (mp news)

गजट नोटिफिकेशन किया जाएगा

अब नगर निगम बनने की औपचारिक प्रक्रिया में पीएस द्वारा प्रस्ताव की मंजूरी, कैबिनेट स्वीकृति, राज्यपाल की अनुमति व गजट नोटिफिकेशन शामिल है। सभी दस्तावेज समय पर पूरे हो जाते हैं, तो आगामी चुनाव से पहले नगरनिगम की स्थापना संभव हो सकेगी। (mp news)

कलेक्टर बोले- सारी कमियां दूर की

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि सभी कमियों को दूर कर प्रस्ताव पीएस को भेजा है। अब आगे की कार्रवाई भोपाल से होगी। प्रस्ताव में पंचायतों के कर्मचारियों के नाम, पदनाम, वेतन व कार्य विवरण की जानकारी शामिल है ताकि नगर निगम बनने के बाद संविलियन प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके। (mp news)

विकास व सुविधा विस्तार की उम्मीद बढ़ गई

छतरपुर के नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से शहर के शहरी विकास, प्रशासनिक ढांचे और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। साजिदा कुरैशी, पीओ डूडा, छतरपुर

ये भी पढ़ें

MP में 1900 करोड़ के फोरलेन बनाने का काम शुरू, इन 35 गांवों से ली जाएगी जमीन

Published on:
29 Sept 2025 02:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर