छतरपुर

MP में यहां बंद पड़ी पुलिस चौकी में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप

MP News: प्रारंभिक जांच में पता चला कि पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहा था जिस कारण उसने ये घातक कदम उठाया।
2 min read
May 08, 2026
Constable body found hanging from noose in closed police outpost MP News
Constable body found hanging from noose in closed police outpost (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां काफी समय से बंद पड़ी पुलिस चौकी में एक पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहा था जिस कारण उसने ये घातक कदम उठाया।

सुबह 6 बजे मिला शव

मामला छतरपुर जिले केन नौगांव कस्बे कसबे का है। यहां शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बस स्टैंड स्थित एक पुरानी और बंद पड़ी पुलिस चौकी में एक कांस्टेबल का शव फांसी पर लटका मिला। सुबह करीब 6 बजे जब उनका शव फंदे पर लटका देखा गया, तो तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के छतरपुर एसपी रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मिश्रा और थाना प्रभारी संजय राय सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

सागर निवासी थे कांस्टेबल

मृतक कांस्टेबल का नाम तरुण गंधर्व (40) बताया जा रहा है। वह सागर जिले का रहना वाले थे और वर्तमान में नौगांव थाने में ही तैनात थे। नौगांव के गरौली रोड पर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के रहते थे।

मृतक कांस्टेबल तरुण गंधर्व

प्रारंभिक जांच में खुदखुशी की आशंका

शुरुआती जांच में सामने आया है कि तरुण उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे और उनका शव वर्दी के बजाय सिविल कपड़ों में मिला है। उन्होंने आत्महत्या के लिए उस पुरानी चौकी को चुना जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी है।

पुलिस ने कहा ये

एसडीओपी अमित मेश्राम के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह रात के वक्त उस बंद चौकी तक कैसे पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं, जो नौगांव के गरौली रोड पर उनके साथ रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के तरफ से अभी तक किसी तरह की परेशानी की बात नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Published on:
08 May 2026 03:47 pm
Also Read
View All
छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज

छतरपुर जिले में ढाई लाख उज्ज्वला कनेक्शनधारी, 63 फीसदी नहीं करा रहे रिफिल

6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए