छतरपुर

Chhatarpur news: ‘रोते-रोते चली गई..’. बेटे का गम भूली नहीं 102 साल की बूढ़ी मां, बहू ने उजाड़ा पूरा घर

Death of an elderly woman: घरेलू विवाद के दौरान 102 वर्षीय महिला को छत से धक्का देने का आरोप बहू पर लगा है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
2 min read
Jul 24, 2026
Death of an elderly woman: शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा (Photo Source - Patrika)
Death of an elderly woman: शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा (Photo Source - Patrika)

Chhatarpur news:एमपी के छतरपुर में बीते दिन एक बहू द्वारा सास को छत से धकेलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सास के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। अब आगे की जांच की जाएगी।

ये है पूरा मामला

नौगांव कस्बे में घरेलू विवाद के दौरान बहू पर 102 वर्षीय सास को छत से धक्का देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, घटना 1 सप्ताह पहले शुक्रवार को नौगांव में हुई थी। आरोप है कि मृतका गौराबाई गुप्ता (102) और बहू ज्योति रैकवार के बीच घर में विवाद हुआ।

इसी विवाद के दौरान ज्योति ने गौराबाई को मकान की छत से नीचे धकेल दिया। छत से गिरने से वृद्धा को गंभीर चोटें आई। परिजन उन्हें पहले नौगांव स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां 6 दिन तक उपचार के बाद देर रात रोते-रोते गौराबाई सबको छोड़कर दुनिया से चली गईं। आसपास के लोगों का कहना था कि वे बेटे का गम भूल नहीं पाई थी कि अब बहू ने पूरा घर उजाड़ दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौपा।

पति की आत्महत्या से जुड़ा है मामला

मामले में एक और कड़ी सामने आई है। मृतका के बेटे संजय गुप्ता ने 14 अप्रेल 2025 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि संजय ने सुसाइड नोट में पत्नी ज्योति, सास-ससुर और अन्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। संजय और ज्योति का विवाह 2025 में हुआ था। नौगांव पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बहू ज्योति रैकवार पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। पीएम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

पीएम में लापरवाही

पीएम के दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रमिला यादव की लापरवाही सामने आई है। पीएम के दौरान खुद मौजूद न रहकर यह काम प्रधान आरक्षक सुनील यादव से कराया। पीएम फॉर्म में वेजाइनल स्लाइड का कॉलम भरवा दिया। जबकि वेजाइनल स्लाइड तब ली जाती है जब मामला दुष्कर्म से जुड़ा हो। डॉ. ओज दोसाज व डॉ. गौरी खरे ने आपत्ति जताई और स्लाइड को जब्त कर लिया।

Updated on:
24 Jul 2026 04:52 pm
Published on:
24 Jul 2026 04:47 pm
Also Read
View All
भवन निर्माण में भ्रष्टाचार! विश्वविद्यालय की इमारतों की खुली पोल, दीवारों में दरारें और छतों से गिर रहा प्लास्टर, खुले तारों से करंट का खतरा

पॉलीटैक्निक के बाद नौगांव को मिला इंजीनियरिंग कॉलेज, पर बढ़ने के बजाय घट गए कोर्स; कंप्यूटर साइंस जैसा मुख्य विषय गायब!

छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम