छतरपुर

छतरपुर में 5 मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, बीमार भाई की मदद करने राजस्थान से आया था

Father Of Five Daughters Killed: राजस्थान में रहकर मजदूरी करता था मृतक, बड़े भाई की तबीयत खराब होने के कारण खेती-किसानी के कामों में मदद करने के लिए गांव लौटकर आया था, खेत में सोते वक्त सिर में मारी गोली।

2 min read
May 27, 2026
Father of five daughters shot dead while sleeping in field

Chhatarpur Murder: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलवा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपने खेत पर रखवाली के लिए सो रहे एक 27 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में भारी दहशत और तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। युवक की पांच बेटियां हैं जिनके सिर से अब हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

जबलपुर में होटल ‘सुकून’ में युवक के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ाई युवती निकली डॉक्टर

बीमार भाई की मदद करने राजस्थान से लौटा था घर

मृतक की पहचान राजाराम कुशवाहा (उम्र 27 वर्ष), पिता मठोला कुशवाहा निवासी ग्राम तिलवा के रूप में हुई है। राजाराम अमूमन राजस्थान में रहकर मजदूरी का काम करता था और वहीं से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के बड़े भाई बालदीन कुशवाहा ने बताया कि उसकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। अपने बीमार भाई की खेती-किसानी के कामों में मदद करने के लिए ही राजाराम कुछ दिन पहले ही राजस्थान से अपने गांव वापस लौटा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यहां उसकी जान पर संकट आ जाएगा।

25 साल पुराना जमीनी विवाद आ रहा सामने, 5 बेटियां हुईं अनाथ

राजाराम कुशवाहा विवाहित था और उसकी पांच छोटी-छोटी बेटियां हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार में पिछले करीब 25 वर्षों से एक पुराना जमीन विवाद चल रहा था। पुश्तैनी जमीन के बंटवारे में राजाराम के पिता को करीब डेढ़ एकड़ जमीन मिली थी, जिस पर वे खेती करते थे। परिवार में तीन भाई बालदीन कुशवाहा, कीरतलाल कुशवाहा और सबसे छोटा मृतक राजाराम कुशवाहा हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश या जमीन विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। राजाराम की मौत के बाद उसकी पत्नी और पांच मासूम बेटियां प्रियंका, विमलेश, अंजलि, भावना और मोहनी के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस बल मौके पर, जांच में जुटी टीमें

खेत में तड़के सुबह लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जमीनी रंजिश सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को ढूंढकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘पति के साथ बॉयफ्रेंड को भी घर में रखना चाहती थी पत्नी’
Published on:
27 May 2026 07:17 pm
Also Read
View All
जनगणना महाअभियान- कुल 4.78 लाख घरों में से 89.6 प्रतिशत का सत्यापन हुआ पूरा, जिले में 49 हजार से अधिक घरों का सत्यापन अभी बाकी

विकास की आड़ में विनाश का खेल: निर्माण कार्यों के नाम पर मुरुम और मिट्टी का अंधाधुंध अवैध उत्खनन, लाखों के जुर्माने के बाद भी नहीं थमी माफियाओं की काली करतूतें

गोद में बेटे ने दम तोड़ा, सदमे में मां की मौत, घर में बिस्तर पर है कैंसर पीड़ित पिता

समय-सीमा में काम नहीं करने पर नौगांव सीएमओ और लवकुशनगर सीईओ पर लगी पेनाल्टी

खजुराहो में पारा 47.2 डिग्री, ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटने से महज 0.8 डिग्री दूर; मोबाइल स्क्रीन पर सीधे आ रही गंभीर लू की इमरजेंसी चेतावनी