छतरपुर

ज्वेलरी शॉप पर GST का छापा, दस्तावेज और स्टॉक खंगाल रही टीम

GST Raid : चिराग गहना नाम की ज्वेलरी शॉप पर बीती शाम जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। दस्तावेज और स्टॉक की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2025, 6:46 AM IST
GST Raid
चिराग गहना पर जीएसटी का छापा (Photo Source- Patrika Input)

GST Raid :मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में स्थित चिराग गहना नामक ज्वेलरी शॉप पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। रिकॉर्ड में जीएसटी की संभावित हेराफेरी की आशंका के चलते ये कार्रवाई की गई है।

स्टेट टैक्स ऑफिसर, एंटी एवीजन ब्यूरो सतना सोमेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रतिष्ठान के दस्तावेजों और स्टॉक का गहन परीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जीएसटी अधिनियम की धारा 57(2) के तहत की गई है।

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

चिराग गहना पर जीएसटी का छापा (Photo Source- Patrika Input)

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच प्रारंभिक स्तर पर है। दस्तावेजों के सत्यापन और स्टॉक मिलान के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

Updated on:
31 Dec 2025, 6:46 AM IST
Published on: