छतरपुर

‘साहब! मैं भूखा था…’, शादी में खाना खाने आए मासूम को खदेड़ा, नाले में गिरकर हुआ घायल

MP News: मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। भूख से तड़पता 12 साल का बच्चा शादी में खाना खाने पहुंचा, लेकिन लोगों ने उसे चोर समझ लिया।
2 min read
Feb 27, 2026
hungry 12 year old boy chased at wedding falls into drain in chhatarpur mp news
12 year old boy chased at wedding falls into drain (फोटो- AI)

MP News:छतरपुर जिला मुख्यालय के निकट मातागुवां थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 12 साल का बच्चा, जो अपनी मां से बिछड़कर रास्ता भटक गया था, केवल अपनी भूख मिटाने के लिए एक शादी समारोह में पहुंचा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उसे संदिग्ध समझकर पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। भीड़ के खौफ से अपनी जान बचाने के लिए भागता हुआ मासूम पास के एक गहरे नाले में जा गिरा।

भीड़ का खौफ और मासूम की मजबूरी

घटना बुधवार रात की है, जब मातागुवां स्थित श्रीजी होटल में एक शादी का जश्न चल रहा था। राजगढ़ निवासी एक नाबालिग बालक, जो अपनी मां के साथ बागेश्वर धाम आया था और भीड़ में बिछड़ गया था, भटकते हुए होटल के पास पहुंचा। कई घंटों से भूखा बच्चा जब खाना खाने लगा, तो वहां मौजूद कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ। लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ने की कोशिश की, जिससे घबराकर बच्चा अंधेरे में भागने लगा और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। गिरने के कारण उसे चोटें आईं और वह सदमे में बेहोश हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही मातागुवां पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार कराया गया। समय पर मिली मदद ने मासूम की जान बचा ली।

जब बच्चे को होश आया, तो उसके शब्द सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों की आंखें नम हो गईं। मासूम ने रोते हुए पुलिस से कहा, साहब! मैं चोर नहीं हूँ, मुझे बहुत तेज भूख लगी थी, इसलिए खाना खाने आया था। बच्चे ने बताया कि मां से बिछड़ने के बाद वह अकेला पड़ गया था और भूख के कारण वह शादी घर की ओर चला गया था।

सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द किया गया बच्चा

सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि शादी समारोह में मौजूद लोगों के संदेह के कारण यह स्थिति बनी थी। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचाकर उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया है। बच्चे के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उसे वापस उसके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (MP News)

Updated on:
27 Feb 2026 05:31 am
Published on:
27 Feb 2026 05:31 am
Also Read
View All
जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की उम्मीदों पर फिरा पानी: तैनाती के बाद भी छतरपुर नहीं आ रहे डॉक्टर, सूने पड़े हैं ग्रामीण अस्पताल

देश में नंबर-1 बना खजुराहो एयरपोर्ट, ग्राहक संतुष्टि में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे

खजुराहो एयरपोर्ट बना नंबर-1, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी हवाई अड्डों को छोड़ा पीछे

छतरपुर में जार में बिक रहा अशुद्ध जल: जिले में केवल 5 पानी फैक्ट्रियों के पास वैध लाइसेंस, 50 से ज्यादा अवैध प्लांट परोस रहे बीमारी!

शादी के 57 दिन बाद शिवानी-अखिलेश की साजिश का शिकार हुआ मनीराम, छतरपुर में नाले में मिली लाश